कौन है वो सुपरस्टार हीरोइन, जिसके पास नहीं कोई फिल्म, आखिरी बार दिखीं थीं इस मूवी में

Published : May 15, 2025, 04:20 PM IST

Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित 58 साल की हो गई हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, लेकिन आज की बात करें तो उनके खाते में एक फिल्म भी नहीं हैं। बता दें कि वे आखिरी बार 2024 में फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आईं थी। 

PREV
16

माधुरी दीक्षित 58 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 1967 में मुंबई में हुआ था। माधुरी ने अपने करियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड तक जीता हैं।

26

माधुरी दीक्षित एक्टिव रहती हैं और अक्सर मुंबई में घूमती नजर आती हैं। हालांकि, उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो फिलहाल उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। यहां तक कि उन्हें किसी वेब सीरीज का ऑफर भी नहीं हैं।

36

बता दें कि माधुरी दीक्षित आखिरी बार 2024 में आई फिल्म भूल भुलैया 3 में नजर आईं थीं। कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। 

46

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में आई फिल्म अबोध से की थी। फिल्म रिलीज के साथ डिजास्टर साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 6-7 लगातार फ्लॉप फिल्में दी। 1988 में आई फिल्म तेजाब ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। 

56

माधुरी दीक्षित ने फिर राम लखन, प्रेम प्रतिज्ञा, त्रिवेद, इलाका, मुजरिम, इज्जतदार, किशन कन्हैया, परिंदा, दिल, जमाई राजा, थानेदार, साजन, बेटा जैसी हिट फिल्मों में काम किया। 

66

1994 में आई फिल्म हम आपको हैं कौन ने माधुरी दीक्षित को सुपरस्टार बना दिया। सलमान खान के साथ वाली उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। माधुरी के करियर की ये पहली 100 करोड़ी फिल्म थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories