
एंटरटेनमेंट डेस्क. बुधवार को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा की आत्महत्या की खबर सुनकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री हिल गई। जैसे ही मौत की खबर आई सबसे पहले अरबाज खान, मलाइका के पिता के घर पहुंचे। आपको बता दें कि जब पिता ने सुसाइड किया, उस वक्त मलाइका पुणे में थी। खबर मिलते ही वे मुंबई के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट से सीधे मलाइका पिता के घर रोते हुए पहुंची। इसी बीच बांद्रा पुलिस स्टेशन से टीम मलाइका के पिता के घर घटना की तहकीकात करने पहुंची थी। पुलिस ने घटना से जुड़ा पहला बयान मीडिया के सामने दिया।
मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत पर क्या बोली पुलिस
पुलिस ने मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के सुसाइड केस पर मीडिया से बात की। डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया- अनिल मेहता की बॉडी मिली है और वो छठे माले पर रहते थे। पुलिस केस की आगे की इन्वेटीगेशन कर रही हैं और पूरी टीम यहां पर है। मीडिया के सवाल पूछने पर कि क्या कोई सुसाइड नोट मिला है। इस पर डीसीपी रोशन ने कहा- नोट मिला है, हम डिटेल में इन्वेटीगेशन कर रहे हैं। सभी एंगल से केस की जांच की जा ही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है। ये सवाल पूछने पर कि ये खुदखुशी या कुछ और, तो उन्होंने बताया कि प्राइमरी इन्वेटीगेशन में ये सुसाइड लग रहा है। सुसाइड की वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की खबर सुनकर पहुंचे सेलेब्स
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल की मौत की खबर सुनते ही कई बॉलीवुड सेलेब्स भागते-दौड़ते पहुंचे। सबसे पहले तो मलाइका के एक्स पति अरबाज खान पहुंचे थे। इसके बाद मलाइका भागती-दौड़ती पहुंची। मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी पति के साथ पिता के घर पहुंचीं। इनके अलावा सलमान खान के पिता सलीम खान, मां सलमा खान, भाई सोहेल खान, बहन अलवीरा अग्निहोत्री, सीमा खान, सोफी चौधरी, अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स पहुंचे।
ये भी पढ़ें...
पिता की मौत की खबर सुन रोते हुए घर पहुंची मलाइका, अर्जुन कपूर भी दिखें
EX पत्नी मलाइका के पिता ने किया सुसाइड, सबसे पहले घर पहुंचे अरबाज खान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।