714 हीरों से जड़ी सलमान खान की घड़ी पर टिकी निगाहें, इसकी कीमत में आ जाए 2 बंगले

Published : Sep 11, 2024, 11:37 AM IST
salman khan

सार

सलमान खान ने हाल ही में एक वीडियो में दुनिया की सबसे महंगी घड़ी पहने नजर आए, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। इस वीडियो को जूलरी डिजाइनर जैकब अराबो ने शेयर किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद सलमान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो में सलमान दुनिया की सबसे महंगी घड़ी पहनने के बाद उसे कैमरे के सामने दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो मशहूर अमेरिकन जूलरी डिजाइनर जैकब अराबो को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घड़ी इतनी क्लासी है कि सलमान भी इससे अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं। इस वीडियो को खुद जैकब ने शेयर किया है।

सलमान खान के फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

जैकब ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैंने कभी किसी को अपना बिलियनेयर पहनने की इजाजत नहीं दी है, लेकिन सलमान खान इस मामले में अपवाद हैं।' इस वीडियो को देखने के बाद सलमान के फैंस इस पर रिएक्ट करने लगे। जहां एक ने लिखा, 'यह घड़ी इसलिए कीमती हो गई क्योंकि इसे सलमान ने पहना है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'सलमान के आगे कोई बोल सकता है क्या।' हालांकि, इसका खुलासा नहीं हुआ है कि यह वीडियो कब और कहां का है।

 

इतनी है सलमान खान की इस घड़ी की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने जो घड़ी पहनी है, उसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 167 करोड़ रुपए है। इस घड़ी की खास बात यह है कि इसमें 714 हीरे लगे हुए हैं। वहीं खास बात यह है कि यह लिमिटेड एडिशन वॉच है यानी इसके कुछ ही पीस बनाए गए हैं।

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो इस समय फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें सलमान खास के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल नजर आएंगी। यह फिल्म ईद 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें..

KBC 16: क्यों बार-बार अस्पताल से सही सलामत लौट आते हैं अमिताभ बच्चन, खोला राज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 - Gadar 2 Hit, फिर भी सनी देओल को काम क्यों नहीं दे रहे बड़े डायरेक्टर? जानिए वजह
Mardaani 3 Collection Day 4: बॉर्डर 2 के तहलके में कैसा है मर्दानी 3 का हाल, देखें कमाई