जानिए सनी देओल और यश कब शुरू करेंगे 839 करोड़ की 'रामायण' की शूटिंग?

Published : Sep 10, 2024, 07:33 PM IST
Sunny Deol Ramayan Shooting

सार

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश दिसंबर 2024 में शूटिंग शुरू करेंगे, जबकि सनी देओल 2025 की गर्मियों में फिल्म ज्वाइन करेंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर हर दिन एक्साइटिंग न्यूज सामने आ रही है। ताजा खबर फिल्म की शूटिंग के बारे में है। फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी पहले ही इसके लिए शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अरुण गोविल और लारा दत्ता समेत समेत कई अन्य कैरेक्टर आर्टिस्ट भी सेट पर नज़र आ चुके हैं। अब इस फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभा रहे दो बड़े स्टार कन्नड़ सुपरस्टार यश और बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने भी शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर ली है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है।

कन्नड़ सुपरस्टार यश कब शुरू करेंगे रामायण की शूटिंग?

कन्नड़ सुपरस्टार यश 'रामायण' में मुख्य विलेन रावण का रोल निभा रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक़, यश दिसंबर 2024 में शूटिंग शुरू कर देंगे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "यश ने रामायण के अपने किरदार के लिए कई लुक टेस्ट दिए हैं और वे दिसंबर शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिलहाल वे, डायरेक्टर गीतू मोहनदास की 'टॉक्सिक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसे कंप्लीट करते ही वे 'रामायण' पर लग जाएंगे। वे 'रामायण' को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।"

सनी देओल 'रामायण' की शूटिंग कब से शुरू करेंगे?

इसी रिपोर्ट में आगे लिखा है, "जहां यश 'रामायण पार्ट वन' की शूटिंग 2025 के पहले क्वार्टर तक लगातार करेंगे तो वहीं सनी देओल 2025 की गर्मियों में इस फिल्म पर लगेंगे। सनी देओल अभी 'बॉर्डर 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके पूरा होते ही वे 'रामायण' की शूटिंग में लग जाएंगे। रणबीर कपूर की तरह सनी देओल ने भी डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा को बल्क में डेट्स दे दी हैं।" रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि 2025 के मध्य में नितेश तिवारी रणबीर कपूर के साथ यश और फिर सनी देओल के सीन शूट करेंगे।

रणबीर कपूर ने 90 फीसदी शूटिंग पूरी की

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रणबीर कपूर 'रामायण पार्ट वन' के लिए 90 फीसदी शूटिंग पूरी कर चुके हैं। उन्होंने नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को अपने किरदार की शूटिंग के लिए बल्क में डेट्स दे दी थीं। रणबीर 'रामायण पार्ट 1' की शूटिंग के बाद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग वे अक्टूबर में पहले हफ्ते में शुरू कर देंगे। 

‘रामायण’ अनाउंसमेंट वीडियो पर चल रहा काम?

इस बीच खबर यह भी है कि नितेश तिवारी फिलहाल फिल्म के अनाउंसमें वीडियो पर काम कर रहे हैं और उनकी प्लानिंग इसे जल्दी से जल्दी लॉन्च करने की है। इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म की स्टारकास्ट में अमिताभ बच्चन की एंट्री हो गई है। वे फिल्म में जटायु की भूमिका में नज़र आएंगे। दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि रणबीर कपूर इस फिल्म में दोहरी भूमिका में दिखाई देंगे। वे राम के अलावा परशुराम के रोल में भी नज़र आएंगे। बता दें कि लगभग 839 करोड़ में बन रही यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में पहुंच सकती है। फिल्म में रवि दुबे, हरमन बावेजा, शिशिर शर्मा, रकुल प्रीत सिंह और सोनिया भलानी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।

और पढ़ें…

खूबसूरत हीरोइन का पति, पोर्न कांड में फंसा, अब तय हुई BB18 में एंट्री?

कैसे कमाई करती हैं वेब सीरीज? इन 10 तरीकों से बटोरती हैं करोड़ों

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही
'हक़ मांगा तो फिल्मों से निकाला', अमाल मलिक ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा!