बॉलीवुड सितारों से सजा लालबागचा राजा का दरबार, पहुंचे शिल्पा-वरुण-सनी, PHOTOS

गणेश उत्सव के मौके पर शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन और सनी लियोनी समेत कई बॉलीवुड सितारे लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। सभी ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और तस्वीरें खिंचवाई।

Rakhee Jhawar | Published : Sep 10, 2024 11:53 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में हर तरफ बप्पा की धूम है। सभी गणेश उत्सव में उत्साह और जोश के साथ हिस्सा ले रहे हैं। आम से लेकर खास तक को बप्पा के रंग में रंगा देखा जा रहा है। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी गणेश उत्सव धूमधाम से मना रहे हैं। इसी बीच कुछ स्टार्स मंगलवार को लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जहां पति राज कंद्रा (Raj Kundra) और मां के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची तो वरुण धवन (Varen Dhawan) प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एटली के साथ गणपति के दर्शन करने पहुंचे। इनके अलावा और भी कई स्टार्स बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे।

Latest Videos

लहरिया लाल साड़ी में खूबसूरत दिखीं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया। कई सेलेब्स उनके घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। वहीं, शिल्पा ने पूरे जोश के साथ बप्पा का विसर्जन भी किया। विसर्जन के मौके पर शिल्पा ढोल की थाप पर जमकर नाची। शिल्पा मंगलवार को पति राज कुंद्रा और मां सुनंदा के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान शिल्पा ने लाल रंग की लहरिया साड़ी कैरी कर रखी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। उनके बाल खुले थे और उन्होंने हैवी नेकलेस, लाइट मेकअप से अपने लुक को कम्पलीट किया था। वहीं, राज कुंद्रा ऑफ व्हाइट धोती-कुर्ता में नजर आए।

पति के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची सनी लियोनी

सनी लियोनी भी बप्पा के रंग में रंगी दिखीं। वे भी मंगलवार को पति डेनियल वेबर के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची। इस मौके पर सनी ने सुर्ख लाल रंग का सलवार सूट पहन रखा था। सिर पर दुपट्टा डाले और हल्के मेकअप में सनी बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। वहीं, उनके पति लाइट यलो कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आए। सनी ने पूरी श्रद्धा के साथ बप्पा की पूजा अर्चना की और भोग लगाया। उनकी फोटोज भी वायरल हो रहीं हैं।

वरुण धवन-एटली भी पहुंचे बप्पा का आशीर्वाद लेने

मंगलवार को वरुण धवन और साउथ डायरेक्टर एटली भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ही पजामा-कुर्ता में नजर आए। दोनों की स्टार्स की फोटोज क्लिक करने मंदिर में भीड़ उमड़ पड़ी। आपको बता दें कि वरुण, एटली की फिल्म बेबी जॉन में नजर आएंगे। इस एक्शन-थ्रिलर मूवी में वरुण एक अलग ही रंग में नजर आएंगे। फिल्म को एटली ने प्रोड्यूस किया और इसके डायरेक्टर कालीस हैं। फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव लीड रोल में है। मूवी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये 2016 में आई एटली की तमिल फिल्म थैरी का हिंदी रीमेक है। थैरी में थलापति विजय लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें...

Megha Barsenge 3 ALERT: कौन करेगा मेघा को किडनैप, होगा ये बड़ा कांड

आखिर किससे बदला लेने सलमान खान ने चली थी खतरनाक चाल, हिला था बॉलीवुड

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

बच्चों के बीच जाकर जब टीचर बन गए CM Yogi Adityanath, दिए सवालों के जवाब
रायबरेलीः बाल काटने वाले नाई को राहुल गांधी ने भिजवाए 4 गिफ्ट
जमानतः 7 शर्तों में बंधकर जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल
घाटी में चुनाव लड़ने वाली ये खूबसूरत लड़की कौन? कहा- फाइट में नहीं है BJP
Akhilesh Yadav ने क्यों यूपी को बता दिया फर्जी एनकाउंटर की राजधानी #Shorts