मलाइका अरोड़ा के ऊपर गिरते-गिरते बचा कैमरामैन, वायरल वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स ले रहे मजे

मलाइका अरोड़ा के ऊपर गिरते-गिरते बचा कैमरामैन, वायरल वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स ले रहे मजे

Published : May 13, 2023, 03:58 PM IST

मलाइका अरोड़ा ताजा वीडियो में एक कैमरापर्सन पर नाराजगी जताती दिख रही हैं। दरअसल, यह कैमरापर्सन मलाइका के पीछे चलते-चलते ठोकर लगने से गिरते-गिरते बचा था। मलाइका ने पहले तो इस कैमरामैन को संभलकर चलने की सलाह दी और फिर वहां से चली गईं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के अपीयरेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं और लोग अक्सर उनके मजे लेते हैं। लेकिन इस बार मलाइका का एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर आया है, जिसमें वे कुछ गुस्से में नजर आ रही हैं। लोग इसकी वजह से भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा शुक्रवार को मुंबई में कहीं स्पॉट हुई थीं और वे कुछ जल्दबाजी में थीं। इस दौरान पैपराजी के लोग भी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए उनके पीछे-पीछे जा रहे थे। इसी दौरान हड़बड़ी में एक कैमरामैन मलाइका के ऊपर ही गिरते-गिरते बचा। यह देख मलाइका रुकीं और उसे संभलकर चलने को कहा। लेकिन इस दौरान उनके चेहरे पर गुस्से के भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। उनका वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "एक तो खुद बुलाते हैं, ऊपर से एटीट्यूड दिखाते हैं। पुअर मीडिया वालों के क्या हालात हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "आज कल मलाइका अरोड़ा आंटी बेहद रूड नजर आ रही हैं। अपने पीआर टीम से कहो, उन्हें (पैपराजी) ना बुलाया करें।" एक यूजर ने लिखा है, "काश! मलाइका एक दिन गिर जाए मीडिया की वजह से, फिर आएगा मजा।"

और पढ़ें…

पहले प्रोड्यूसर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, अब को-स्टार पर भड़कीं 'तारक मेहता...' की रोशन सोढ़ी

परिणीति चोपड़ा के होने वाले पति की कहानी, चुनाव हारकर भी सबसे युवा MP


 

Bollywood Diwali Bash: दिवाली पार्टी में सितारों का मेला, ऐश्वर्या-अभिषेक की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
05:28Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर बने राम, यश बने रावण... दर्शकों ने फिल्म को दिए ऐसे रिएक्शन!
03:06'पागल चुप रह', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिवाली पर ऐसा क्या कह डाला कि भड़क उठे लोग
03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
04:04Shahrukh Khan Birthday: 60 साल के किंग खान...आधी रात से घर के बाहर फैंस कर रहे बर्थ-डे विश
04:29Salman Khan ने बच्ची को लगाया गले और... ISRL सीजन 2 की लॉन्चिंग पर जमकर की मस्ती
Read more