
अब एक विवादित एक्ट्रेस को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बागेश्वर धाम के बेहद पॉप्युलर संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी को कैसे महामंडलेश्वर बनाया जा सकता है, ये सम्मान उसी को दी जानी चाहिए जो मन से संत या साध्वी हो, जिसने लंबा तप किया है। ऐसे में तो ये केवल एक उपाधि बनकर रह जाएगी।
एबीपी न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जो विवादित है, क्रिमिनल केस का सामना कर चुकी है। उसे अचानक से महामंडलेश्वर बनाने पर घोर चिंता और गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी अखाड़े के द्वारा ममता कुलकर्णी को इतनी बड़ी उपाधि कैसे दी जा सकती है, उन्हें महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ये पदवी उसी को देनी चाहिए जिसके मन में संत या साध्वी का पवित्र भाव हो। उन्होंने कहा कि वे खुद आज तक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।