कौन सी थी वो फिल्म, जिसे बनाने के लिए मनोज कुमार को बेचना पड़ा था अपना बंगला?

Published : Apr 04, 2025, 10:43 AM IST

Manoj Kumar Film Kranti Facts: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भारत कुमार के नाम से फेमस मनोज का निधन हो गया है। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी एक फिल्म बनाने के लिए बंगला तक बेच दिया था। 

PREV
17

शुक्रवार का दिन बॉलीवुड के लिए बुरी खबर लेकर आया। बता दें कि वेटरन एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है। वे 87 साल के थे। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। आपको बता दें कि मनोज कुमार ने शानदार फिल्मों में काम किया और बेहतरीन फिल्मों का डायरेक्शन भी किया। उनके द्वारा बनाई फिल्म क्रांति ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आइए, जानते है इस फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स।

27

कहा जाता है कि फिल्म क्रांति को बनाने के लिए मनोज कुमार को काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। इस फिल्म को बनाने के लिए उस दौरान उन्हें फाइनेंशियल प्रॉब्लम आई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो क्रांति को फाइनेंस करने के लिए मनोज कुमार ने अपना जुहू वाला प्लॉट बेच दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने दिल्ली का बंगला तक बेच दिया था।

37

आपको बता दें कि मनोज कुमार ने फिल्म क्रांति को 3 करोड़ के बजट में तैयार किया था। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। 80 के दशक में फिल्म क्रांति ने 16 करोड़ का बिजनेस किया था। उस साल की ये सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक थी। 

47

कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म क्रांति को बनाने में 2 साल लगे थे। इसकी सबसे बड़ी वजह थी फिल्म की भारी भरकम स्टारकास्ट। इसमें काम करने वाले सभी सुपरस्टार्स थे और मेकर्स को सभी की डेट एकसाथ मिलना आसान नहीं होता था।

57

मनोज कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस दौर में 120 से 150 शिफ्ट्स में काम करना पड़ता था। फिल्म का क्लाइमैक्स पूरी स्टारकस्ट के साथ शूट किया जाना था। सभी की डेट्स साथ में मिले इसके लिए मेकर्स को भारी मशक्कत करना पड़ी थी। उन्होंने बताया था कि क्लाइमैक्स को शूट करने में तकरीबन 2 महीने लगे थे।

67

मनोज कुमार की फिल्म क्रांति में हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, परवीन बाबी, मदन पुरी, टॉम अल्टर, दिलीप कुमार, जलाल आगा सहित स्टार्स ने काम किया था। आपको बता दें कि इनमें से कई स्टार्स अब इस दुनिया में नहीं है।

77

मनोज कुमार ने अपने करियर में उपकार, शोर, रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति, पूरब और पश्चिम, क्लर्क जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories