- Home
- Entertainment
- Bollywood
- तो इसलिए स्क्रीन पर हीरोइनों संग रोमांस करना पसंद नहीं करते थे Manoj Kumar
तो इसलिए स्क्रीन पर हीरोइनों संग रोमांस करना पसंद नहीं करते थे Manoj Kumar
Manoj Kumar Facts: जानेमाने वेटरन एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आइए, जानते हैं उनके करियर और जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें…

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भारत कुमार के नाम से फेमस मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। आइए, जानते हैं कि क्यों वो स्क्रीन पर हीरोइनों के साथ रोमांस करना पसंद नहीं करते थे।
मनोज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1957 में आई फिल्म फैशन से की थी। हालांकि, इस फिल्म में उन्हें किसी ने भी नोटिस नहीं किया था। फिर वे कुछ और फिल्मों में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।
मनोज कुमार की पहली सबसे बड़ी कमर्शियल हिट फिल्म हरियाली और रास्ता थी। माला सिन्हा के साथ वाली ये फिल्म 1962 में आई थी, जिसे विजय भट्ट ने डायरेक्ट किया था। मनोज कुमार के बारे एक बात कम ही लोग जानते हैं कि उन्हें स्क्रीन पर हीरोइनों के साथ रोमांस करना पसंद नहीं था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब वो जीनत अमान के साथ फिल्म रोटी कपड़ा और मकान की शूटिंग थे, इस दौरान दोनों के बीच रोमांटिक सीन शूट होना था। लेकिन मनोज कुमार ने इस सीन करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनकी भारत कुमार की इमेज के हिसाब से यह सीन सही नहीं होगा। वो चाहते थे कि उनकी एक्टिंग समाज और देश के लिए आदर्शों का प्रतीक बने।
1965 में मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्म शहीद में शहीद भगत सिंह का रोल प्ले किया था। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। ये फिल्म लाल बहादुर शास्त्री को बेहद पसंद आई। शास्त्री जी ने मनोज को जय जवान, जय किसान नारे पर फिल्म बनाने की सलाह दी। इस पर मनोज ने फिल्म उपकार (1967) थी। इस फिल्म से उन्होंने डायरेक्शन में डेब्यू किया था।
मनोज कुमार बचपन से ही दिलीप कुमार के फैन थे। दिलीप साहब की फिल्म शबनम (1949) मनोज कुमार को इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने उसे कई बार देखा। बता दें कि इस फिल्म में दिलीप कुमार का नाम मनोज था और इसी कारण उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया था।
मनोज कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया था। उनकी खास फिल्में है साजन, हरियाली और रास्ता, पूरब और पश्चिम, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, गुमनाम, दो बदन, पहचान, शोर आदि।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

