Manoj Kumar ने बनाया इस खूंखार विलेन का करियर ? राजेश खन्ना ने पीछे खींच लिए थे हाथ

Published : Apr 04, 2025, 02:33 PM ISTUpdated : Apr 04, 2025, 02:35 PM IST
Manoj Kumar

सार

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ( Manoj Kumar ) का निधन हो गया। प्रेम चोपड़ा ने बताया कि कैसे भारत कुमार ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद की। राजेश खन्ना के पीछे हटने के बाद, मनोज ने प्रेम को 'शहीद' में मौका दिया।

Manoj Kumar passes away : दिग्गज एक्टर मनोज कुमार ( Manoj Kumar ) का 4 अप्रैल को मुंबई में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अपनी देशभक्ति फिल्मों और राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए जाने जाते थे। अपने समय के सबसे सम्मानित फिल्म निर्माताओं में शामिल मनोज कुमार को भारत कुमार भी कहा जाता है। उन्होंने 45 के करीब फिल्मों में काम किया है, जिसमें ज्यादातर राष्ट्रीयता से ओतप्रोत या फिर सोशल इश्यू पर बेस्ड रही हैं। उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन की फिल्मों में कई नवोदित एक्टर्स को मौका दिया, जो आज बड़े स्टारा हैं, वे मनोज कुमार के प्रति अपना आभार भी जताते हैं।

इस विलेन के लिए गॉड फादर बने मनोज कुमार

प्रेम चोपड़ा ( Prem Chopra ) के करियर को आगे बढाने में मनोज कुमार ने अहम किरदार अदा किया है। एक इंटरव्यू में, प्रेम चोपड़ा ने बताया कि कैसे मनोज कुमार के सपोर्ट ने उनके फिल्मी सफ़र को मजबूती दी थी। एक प्रोजेक्ट में जब राजेश खन्ना ने एक प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए थे तो ये रोल प्रेम चोपड़ा को दिया गया था। 

शहीद मूवी से राजेश खन्ना ने पीछे खींचे हाथ

प्रेम चोपड़ा को मनोज कुमार की फिल्म शहीद (1965) से बड़ा ब्रेक मिला, जिसमें उन्होंने भगत सिंह के भाई सुखदेव का किरदार निभाया था। फिल्मफेयर से बात करते हुए प्रेन ने बताया कि पहले इस किरदार के लिए राजेश खन्ना को चुना गया था, लेकिन चूंकि इसमें ग्रे शेड्स थे, इसलिए मेकर को लगा कि इससे बतौर हीरो उनकी छवि प्रभावित हो सकती है। इसके बाद राजेश खन्ना ने अपने पैर पीछे खींच लिए थे। इसके बाद मनोज कुमार ने प्रेम को यह किरदार ऑफर किया। शहीद सुपरहिट साबित हुई और यहीं से प्रेम चोपड़ा की गाड़ी ने भी रफ्तार पकड़ ली थी।

प्रेम चोपड़ा ने जताया मनोज कुमार का आभार

प्रेम चोपड़ा ने बताया था कि, "मनोज ने मेरे करियर में बहुत बड़ा योगदान दिया। मैंने उनके साथ डॉ विद्या (निर्देशक मोहन सहगल), शाहिद, उपकार, यादगार, पूरब और पश्चिम और क्रांति और सोहनलाल कंवर की संन्यासी और बे-ईमान जैसी कई फिल्में की हैं। इसमें ज्यादातर मूवी सुपरहिट हुई हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट