Manushi Chhillar का साड़ी और सनग्लासेस में मॉडर्न स्टाइल स्टेटमेंट, देखें वायरल तस्वीरें

Published : Jul 30, 2025, 06:19 PM ISTUpdated : Jul 30, 2025, 06:40 PM IST
Manushi Chhillar Traditional Sarees

सार

 फिल्म 'मालिक' के प्रमोशन में मानुषी छिल्लर ने साड़ियों से फैशन स्टेटमेंट दिया था। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर व्हाइट, फ्लोरल और पिंक साड़ी के साथ सनग्लासेस और कूल हेयर स्टाइल में अपना लेटेस्ट लुक फ्लान्ट किया है। 

Manushi Chhillar Traditional Sarees Into Modern Style: मानुषी छिल्लर अपनी हालिया रिलीज मूवी मालिक की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने फ़ैशन गेम से भी कमाल कर दिया। पूर्व मिस वर्ल्ड ने अपने ट्रेडिशनल आउटफिट से फैंस को अट्रेक्ट किया था। वहीं अब उन्होंने खूबसूरत साड़ियों को सनग्लासेस के साथ जिस तरह से पेयर किया है, उसने तो फैंस और फॉलोअर्स को दीवाना बना दिया है। 

सफेद साड़ी और सनग्लासेस के साथ मानुषी का ट्रेडिशनल लुक

सॉफ्ट लेस वर्क और लटकन वाली इस व्हाइट साड़ी में मानुषी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने इसे गोल्डन सनग्लासेस के साथ पेयर किया है। पन्ना का चोकर इस पर बेहतरीन तड़का लगा रहा है। ये अंदाज़ उन्हें मॉडर्न प्रिंसेस जैसी वाइब्स दे रहा है। 


 

 

फ्लोरल प्रिंट साड़ी में मानुषी ने सोशल मीडिया में बटोरी तारीफें

लाइट गोल्डन एम्ब्रायडरी फ्लोरल साड़ी में मानुषी छिल्लर बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उनके स्लीक एविएटर्स एक अलग अंदाज़ जोड़ते हैं जो पूरे ड्रेसिंग को नया और मॉडर्न बनाता है। जिस तरह से उन्होंने अपने बालों को स्टाइल किया है उसके साथ क्लासिक ग्रीन नेकलेस इसे फेमिनिन लुक दे रहा है। वहीं सनग्लासेस उसमें कूल-गर्ल वाला फील करा रहा है।

 

 

गुलाबी साड़ी, ब्लू सनग्लासेस में वायरल हो रहा मानुषी का लुक

महीन कढ़ाई वाली पाउडर पिंक साड़ी में मानुषी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उनका ब्लू सनग्लासेस लुक में चार चांद लगा रहा है। ये ट्रेडिशनल और अट्रेक्टिव लुक उनके फैंस को दीवाना को बना रहा है। जिस तरह से उन्होंने साड़ी पहनी है और उस पर एक्सेसरीज़ ने मानुषी को फैशन क्वीन बना दिया है।

 

 

मानुषी छिल्लर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साड़ी के साथ मॉडर्न स्टाइल स्टेटमेंट पेंश किया है। उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल भी हो रही हैं। फैंस ने उन्हें ब्यूटी क्वीन, फिर से मिस वर्ल्ड की तैयारी जैसे कमेंट किए हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser कितने मिनट का होगा? फिल्म के टाइटल, CBFC सर्टिफिकेट का भी हुआ खुलासा
Border 2 Day 1 Collection: सनी देओल की फिल्म रचेगी इतिहास, पहले दिन करेगी इतनी कमाई?