धनुष-कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज होने के बाद पहले से ही सिनेमाघरों में चल रही मस्ती 4 और 120 बहादुर की हालत ज्यादा खराब हो गई हैं। दोनों अब रेंग-रेंग कर चल रही है और पाई-पाई कमाने को मोहताज है। दोनों का 9वें दिन का कलेक्शन सामने आया है।
21 नवंबर को दो फिल्में मस्ती 4 और 120 बहादुर एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। कमाई के मामले में दोनों फिल्में का कुल नेट कलेक्शन अभी तक 50 करोड़ भी नहीं हो पाया है।
27
फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर
फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की रिलीज को 9 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की हालत अब बहुत ज्यादा खस्ता हो गई है। अब इसकी कमाई करोड़ से लाख पर पहुंच गई हैं। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 9वें दिन 75 लाख का कलेक्शन किया।
फिल्म 120 बहादुर ने ओपनिंग डे पर 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसका कमाई 3.85 करोड़ रही। तीसरे दिन इसने 4 करोड़ कमाए। पहली वीकेंड मूवी का कलेक्शन 15 करोड़ रहा। फिल्म ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 16.15 करोड़ कमा लिए हैं। मूवी का बजट 90 करोड़ है।
47
फिल्म 120 बहादुर के बारे में
120 बहादुर एक वॉर फिल्म है, जिसका निर्देशन रजनीश घई ने किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के बैनर तले इसे फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और अमित चंद्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में फरहान अख्तर परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह और राशि खन्ना उनकी पत्नी शगुन कंवर के रोल में हैं। इसमें अंकित सिवाच, विवान भटेना, एजाज खान और अजिंक्य देव भी हैं।
57
फिल्म मस्ती 4 का कलेक्शन
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 की हालत तो 120 बहादुर से भी ज्यादा खराब है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 15 लाख का कलेक्शन किया।
67
फिल्म मस्ती 4 की कमाई
फिल्म मस्ती 4 ने पहले दिन 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 2.75 करोड़ कमाए। तीसरे दिन इसने 3 करोड़ का कारोबार किया। पहले वीकेंड मूवी ने 13.85 करोड़ का बिजनेस किया। इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन 14.2 करोड़ हो पाया है। खबरों की मानें तो इसका बजट 50 करोड़ है।
77
फिल्म मस्ती 4 के बारे में
मस्ती 4 मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स, मारुति इंटरनेशनल और श्री अधिकारी ब्रदर्स ने किया है। इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी के साथ अरशद वारसी, नरगिस फाखरी, तुषार कपूर, एलनाज नोरौजी, शाद रंधावा और रूही सिंह भी हैं।