Ajay Devgan की Raid 2 सहित मई 2025 में रिलीज हो रही ये 6 फिल्में

Published : Apr 27, 2025, 11:32 PM IST

अक्षय और सनी की फिल्मों की सफलता के बाद, मई 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही हैं 'रेड 2', 'भूल चूक माफ' जैसी 6 बड़ी फ़िल्में। अजय देवगन, राजकुमार राव, वाणी कपूर समेत कई सितारे दिखाएंगे अपना जलवा।

PREV
17

अप्रैल 2025 में रिलीज जाट और केसरी चैप्टर 2 ने सिनेमाघरों की रौनक लौटा दी है। अक्षय कुमार की मूवी ने जहां 100 करोड़ रुपए कूट लिए हैं, वहीं सनी देओल की फिल्म भी इस क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही है। यहां हम आपको मई में रिलीज होने वाली मवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

27

सनी सिंह निज्जर, मौनी रॉय की द भूतनी 1 मई को रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन सिद्धांत सचदेव ने किया है।

37

रेड 2

साल 2018 में अजय देवगन स्टारर रेड रिलीज हुई थी। इसका सीक्वल 1 मई 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। अजय देवगन, वाणी कपूर लीड रोल में हैं, वहीं रितेश देशमुख विलेन के किरदार में होंगे।

47

भूल चूक माफ

बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन करण शर्मा ने किया है। दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस मूवी में राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 9 मई को थिएटर में रिलीज होगी।

57

केसरी वीर

सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली स्टारर मूवी केसरी वीर ऐतिहासक बैक ग्राउंड पर बेस्ड मूवी है। ये फिल्म 16 मई 2025 को रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन प्रिंस धीमान ने किया है।

67

कंपकंपी

श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की कॉमेडी हॉरर ड्रामा कंपकंपी का डायरेक्शन संगीथ शिवन ने किया है। ये फिल्म 23 मई को रिलीज होगी।

77

निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर मूवी को उनके भाई और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश ने डायरेक्ट किया है। ये मूवी 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories