
एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर की नई फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज किया गया। इसे सोशल मीडिया पर मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। कई लोग हैं, जो ट्रेलर की तारीफ़ कर रहे हैं और फिल्म से काफी उम्मीदें लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें यह ट्रेलर बिल्कुल पसंद नहीं आया है। वे ट्रेलर को ना केवल बकवास बता रहे हैं, बल्कि उन्होंने तो फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन तक का दावा कर दिया है। अर्जुन कपूर ने फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, “इस सीजन के सबसे बड़े पागलपन के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि ये लव ट्राएंगल नहीं, फुल सर्किल है।”
अर्जुन कपूर की पोस्ट में ट्रेलर देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "अब पक्का फ्लॉप होगी।" एक यूजर का कमेंट है, "क्या मजबूरी थी भाई।" एक यूजर ने अर्जुन कपूर को ट्रोल करते हुए लिखा है, "भाई, तुझसे कॉमेडी में भी कॉमेडी नहीं हो रही।" एक यूजर ने लिखा, "कितना गंदा एक्सप्रेशन है।" एक यूजर का कमेंट है, "पहले दिन 50 हजार, लाइफटाइम 1 लाख रुपए लोडिंग।" एक यूजर ने लिखा है, "ये साले कचरा के अलावा कुछ बना नहीं सकते।" एक यूजर ने लिखा, "D ग्रेड मूवी।" एक यूजर का कमेंट है, "उल्टी हो जाएगा, अगर फुल फिल्म देख लेगा कोई तो।"
यह भी पढ़ें : MERE HUSBAND KI BIWI TRAILER: 2 बीवियों के बीच फंसा पति और कॉमेडी का तड़का
अर्जुन कपूर के साथ 'मेरे हसबैंड की बीवी' में भूमि पेडणेकर और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं। जबकि हर्ष गुजराल, शक्ति कपूर, डिनो मोरिया और टीकू तलसानिया जैसे कलाकार भी इसमें अहम् किरदार में नज़र आएंगे। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 फ़रवरी से सिनेमाघरों में देखा जा सकती है। फिल्म का निर्माण रकुल प्रीत सिंह के ससुर वासु भगनानी, पति जैकी भगनानी ने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।
यह भी पढ़ें : वो 11 फ़िल्में, जो 1 फ़रवरी को हुईं रिलीज, 2 को छोड़ सबका बुरा हाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।