Metro… In Dino trailer: 4 लव स्टोरी, पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी का तड़का, देखें वीडियो

Published : Jun 04, 2025, 06:27 PM ISTUpdated : Jun 04, 2025, 06:41 PM IST
Metro… In Dino trailer

सार

मेट्रो... इन दिनों का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है ! इसमें चार लव स्टोरी, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेल और अली फजल की लव स्टोरी साथ - साथ चलती है। इसमें  कॉमेडी का भी जबरदस्त तड़का लगाया गया है। 

Metro… In Dino trailer  :  मेट्रो… इन डिनो का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज़ हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इसमें चार लव स्टोरी एक साथ चलती हैं। ट्रेलर की शुरुआत अरिजीत सिंह के गाने से होती है। इसकी मेलोडी कान में पड़ते ही दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। पंकज त्रिपाठी  ( Pankaj Tripathi ) का कैरेक्टर अपनी पत्नी कोंकणा सेनशर्मा के साथ मस्ती मजाक और कॉमिक टाइमिंग से जबरदस्त असर पैदा करते हैं।

चार लव स्टोरी का कॉम्बो

‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर 3 मिनट 17 सेकंड का है। यह फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु की हाइपरलिंक्ड ट्रायोलॉजी का ही नेक्सट चैप्टर है। इसकी कहानी 2007 में रिलीज लाइफ इन ए मेट्रो से भी मिलती जुलती है। इसमें 4 डिफरेंट ऐज ग्रुप कपल की लव स्टोरी को बड़ी खूबसूरती से बयां किया गया है। चार परिवार अपने रिलेशनशिप के दौरान कई मुश्किलों का सामना करते हैं। वे सभी हालातों से लड़ते हैं। इसमें बीच- बीच में कॉमेडी का पुट ही देखने को मिलता है। पंकज त्रिपाठी एखदम यंग लुक में दिखाई दे रहे हैं। अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा अपनी एक्टिंग से प्रभावित करते हैं। आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल भी अपने किरादरों में फिट नजर आए हैं। देखिए  Metro… In Dino का ट्रेलर- 



Metro… In Dino का गाना पहले ही रिलीज किया जा चुका है।  दर्शकों और श्रोताओं का इस सॉन्ग को बहुत प्यर मिल रहा है। इसकी शुरुआत आदित्य रॉय कपूर और उनकी गर्ल  फ्रेंड सारा अली खान की केमेस्ट्री से होती है।  
 

 

मेट्रो… इन डिनो की स्टार कास्ट
इस फिल्म में अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अली फज़ल और नीना गुप्ता जैसे धुरंधर कलाकारों ने काम किया है।
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट