
Raghav Juyal Injured on shah rukh khan king movie set : शाहरुख खान की फिल्म के सेट पर राघव जुयाल घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वे एक एक्शन सीन करते हुए अपने घुटने में चोट लगा बैठे हैं। आनन फानन में डॉक्टर की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने एक्टर को प्राथमिक उपचार दिया। वहीं वे दर्द से कराहते हुए भी देखे गए । बावजूद इसके उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग रोकने के लिए मना कर दिया।
पिंकविला ने बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट से बताया है कि किंग के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान राघव जुयाल के पैर में चोट लग गई। ये घटना स्टंट के दौरान हुई, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। बताया गया है कि राघव को उसी पैर में चोट लगी है, जिसमें उन्होंने पहले घुटने की सर्जरी करवाई थी। इसके तुरंत बाद, एक ऑन-कॉल मेडिकल टीम पहुंची। सूत्रों के मुताबिक उन्हें काफी दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल पेन रिलीफ डोज दिया। इसके बाद जुआल वापस शूटिंग के लिए खड़े हो गए। एक्टर किसी भी तरह से नुकसान नहीं करना चाहते थे। इससे फिल्म की कास्ट बढ़ जाती है।
इस बीच, किंग को अब तक की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्मों में से एक माना जा रहा है। शाहरुख खान इस फिल्म में एकदम नए अवतार में नज़र आएंगे, वे किसी गैंगस्टर की भूमिका निभा सकते हैं। इस मूवी से उनकी बेटी सुहाना खान बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू के लिए तैयार हैं। वहीं मूवी में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ ( Deepika Padukone, Rani Mukerji, Abhishek Bachchan, Jackie Shroff ), अनिल कपूर, अरशद वारसी, अभय वर्मा, सौरभ शुक्ला (Anil Kapoor, Arshad Warsi, Abhay Verma, Saurabh Shukla ) भी लीड रोल में दिखेंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।