देश की वो इकलौती रीमेक, जो ऑस्कर में पहुंची और बस एक वोट से बाहर हो गई

Published : Oct 25, 2025, 02:03 PM IST

ब्लॉकबस्टर 'मदर इंडिया' को 68 साल हो गए हैं। 25 अक्टूबर 1957 को यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे महबूब खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में नरगिस, सुनील दत्त, राजेन्द्र कुमार, राजकुमार और कन्हैयालाल की अहम् भूमिका थी। जानिए फिल्म से जुड़े रोचक फैक्ट.…

PREV
16
भारत की ओर से ऑस्कर में जाने वाली पहली फिल्म

'मदर इंडिया' वह पहली इंडियन फिल्म है, जिसे भारत की ओर से ऑस्कर अवॉर्ड की बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी में भेजा गया था। हालांकि, फिल्म यह अवॉर्ड जीतने से चूक गई थी। बताया जाता है कि सिर्फ एक वोट से 'मदर इंडिया' को ऑस्कर अवॉर्ड नहीं मिल पाया था।

26
अपने दौर की सबसे महंगी फिल्म थी 'मदर इंडिया'

'मदर इंडिया' अपने दौर की सबसे महंगी फिल्म बताई जाती है। बताया जाता है कि 60 लाख रुपए में यह फिल्म बनाई गई थी। जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 8 करोड़ रुपए से ज्यादा रही थी, जो लागत के मुकाबले 13 गुना से भी ज्यादा है।

36
17 साल पहले आई फिल्म की रीमेक थी 'मदर इंडिया'

'मदर इंडिया' ओरिजिनल फिल्म नहीं थी, बल्कि यह इससे 17 साल पहले 1940 में आई 'औरत' की रीमेक थी। खास बात यह है कि मूल फिल्म का निर्देशन भी महबूब खान ने ही किया था, जिसमें सरदार अख्तर, सुरेन्द्र याकूब, कन्हैयालाल और अरुण कुमार आहूजा जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई थी। कन्हैयालाल ओरिजिनल और रीमेक दोनों फिल्मों में एक ही किरदार में नज़र आए थे।

46
भीड़ में खड़ा गरीब बच्चा बना 'मदर इंडिया' में एक्टर

'मदर इंडिया' में बिरजू (सुनील दत्त) के बचपन का रोल साजिद खान ने किया था। वही साजिद खान, जो बाद में इसके सीक्वल 'सन ऑफ़ इंडिया' और 'जिंदगी और तूफ़ान' जैसी फिल्मों में भी नज़र आए। बताया जाता है कि साजिद मुंबई की झुग्गी-बस्ती से ताल्लुक रखते थे। महबूब खान ने भीड़ में खड़े इस बच्चे को आत्मविश्वास से लबरेज और एटिट्यूड से अपनी कमर पर हाथ रखे देखा तो फिल्म में कास्ट कर लिया।

56
दिलीप कुमार ने ठुकरा दी थी 'मदर इंडिया'

रिपोर्ट्स की मानें तो महबूब खान चाहते थे कि दिलीप कुमार फिल्म में राधा (नरगिस) के एक बेटे का किरदार निभाएं। लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। क्योंकि वे इससे पहले 'मेला' और 'बाबुल' जैसी फिल्मों में नरगिस के साथ रोमांस कर चुके थे। इसलिए उन्हें 'मदर इंडिया' में उनके बेटे का रोल करना बेमेल लगा और उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।

66
अनिता गुहा ने भी किया था फिल्म करने से इनकार

'तांगा वाली', 'गेटवे ऑफ़ इंडिया', 'सम्पूर्ण रामायण' और 'जय संतोषी मां' जैसी फिल्मों में नज़र आईं अनिता गुहा को यह फिल्म ऑफर हुई थी। लेकिन वे नरगिस के साथ साइड रोल नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने ऑफर ठुकराया और यह कुमकुम को मिल गई। वे फिल्म में राजेन्द्र कुमार की पत्नी के रोल में दिखी थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories