
गुजरे जमाने की खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस मुमताज की मानें तो फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने एक हालिया बातचीत में खुलासा किया है। उनके मुताबिक़, यश चोपड़ा ने बेहद शराफत से उनके सामने शादी का प्रपोजल रखा और उन्होंने भी बड़ी ही शालीनता से उसे ठुकरा दिया। 77 साल की मुमताज़ ने रेडियो नशा से बातचीत में कहा, "यश जी मुझे वाकई बेहद पसंद करते थे। उस वक्त वे अपने भाई बी. आर. चोपड़ा के असिस्टेंट थे।"
मुमताज ने आगे कहा, "वे (यश चोपड़ा) मुझे पसंद करते थे। मैं यह नहीं कह रही कि मैं बेहद खूबसूरत थी। मैं माकूल थी। इसलिए वे मुझे पसंद करते थे। मैं छोटी थी और वे असिस्टेंट थे। उन्होंने बहुत ही शराफत से, तमीज़ से मुझे शादी ऑफर की। उन्होंने कहा, "मोटी-मोटी, आई लव यू!" और मैंने कहा, "नहीं, मैं काम पर फोकस करना चाहती हूं। मैं कहीं पहुंचना चाहती हूं।"
मुमताज़ ने इस बातचीत में यश चोपड़ा के बारे में बताते हुए आगे कहा, "बहुत ही अच्छे इंसान थे। उनके जैसा अच्छा इंसान और डायरेक्टर बहुत कम हैं। उनरका बेटा आदित्य भी अब अच्छा डायरेक्टर है। पर उन्होंने बहुत इज्ज़त से मुझे शादी ऑफ की थी। ऐसा नहीं कि लाइन मार रहे हैं। वो बहुत शरीफ इंसान थे। फिर जब उन्होंने शादी की तो मैं उनकी शादी में गई थी। हम बहुत अच्छे दोस्त थे।"
मुमताज ने बॉलीवुड में कई शानदार फ़िल्में दीं। इनमें 'फौलाद', 'डाकू मंगल सिंह', 'राम और श्याम', 'ब्रह्मचारी', 'अपना देश', 'रोटी' और 'प्रेम कहानी' आदि शामिल हैं। 1990 में आई 'आंधियां' उनकी आखरी फिल्म है। मुमताज ने 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां नताशा (फरदीन खान की पत्नी) और तान्या हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।