पूजा भट्ट ने मुझे Abusive किया, इस एक्टर को महीनों तक आते रहे बुरे सपने

Published : Jun 05, 2025, 05:44 PM ISTUpdated : Jun 05, 2025, 05:59 PM IST
Pooja Bhatt

सार

मुजम्मिल इब्राहिम ने फिल्म 'धोखा' के सेट पर पूजा भट्ट द्वारा अपमान और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सेट पर जाने से डर लगता था और यह अनुभव बहुत ही अपमानजनक था।

Muzammil Ibrahim Accuses Pooja Bhatt :  मुजम्मिल इब्राहिम ( Muzammil Ibrahim ) ने सुपरमॉडल के रूप में अपना नाम बनाया है। उन्होंने महेश भट्ट द्वारा प्रोड्यूस और पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म धोखा से अपनी शुरुआत की।

मुजम्मिल ने धोखा की शूटिंग के दौरान अपने मुश्किल हालातों के बारे में बताया। एक्टर के आरोप के मुताबिक पूजा भट्ट ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें लगातार अपमानित किया। मुजम्मिल ने बताया कि उन्हें शूटिंग पर जाने के बारे में बुरे सपने आते थे और उन्हें अपनी डायरेक्टर से इस तरह के व्यवहार की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।

मुजम्मिल ने पूजा भट्ट पर लगाए गंभीर आरोप

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, मुजम्मिल ने बताया, “उस दौरान पूजा भट्ट ने मुझे अनप्रोफेशनल कहा करती थीं। उनका रवैया एक्टर्स के लिए बहुत अपमानजनक था। महेश भट्ट साहब मुझे बहुत पसंद करते थे क्योंकि मैं एक बेहतर एक्टर था। हालांकि मैं उस समय मैच्योर नहीं था, लगभग 20 साल का, और जिस तरह से मेरे साथ उस सेट पर व्यवहार किया गया, मैं उसे शब्दों में बयां भी नहीं कर सकता... यह बहुत ही घिनौना था। मैं उनकी रिसपेक्ट करता था, मुझे उनसे ऐसी उम्मीदें नहीं थीं। वह हमें बहुत गाली देती थीं।”

 खुद खौफ में रहने लगे थे मुजम्मिल इब्राहिम 

मुजम्मिल ने बताया कि धोखा के एक्सपीरिएंस के बाद उन्होंने राज 2 नहीं की। उन्होंने कहा, "मैं उस समय बहुत डरा हुआ था, मुझे बुरे सपने जैसा लग रहा था। मैं पहले से एक सुपरमॉडल था, मुझे हर जगह रिस्पेक्ट दिया जाता था और जिस तरह से मेरे साथ वहां बिहेव किया जाता था... महेश भट्ट साहब ने देखा कि क्या हो रहा था और उन्होंने उसे ऐसा न करने के लिए कहा। लेकिन जब भट्ट साहब सेट पर नहीं थे तो यह और बढ़ गया। मैं सेट पर सुनता था जहां पूजा कहती थी कि एक्टर्स को कुत्तों की तरह होना चाहिए और जब कहा जाए तो बैठ जाना चाहिए। मैं एक मिडिल फैमिली से आता हूं। इसके बाद तो मुझे इतने बुरे सपने आने लगे थे। मैं भगवान से मनाता रहता था कि आज की शूटिंग में मुझे जिल्लत ना झेलना पड़े।मैं बहुत डिप्रेशन से गुज़रा।"

धोखा को दर्शकों को मिला पॉजिटिव रिस्पांस
पूजा भट्ट की फिल्म धोखा को पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। मुजम्मिल को उनकी एक्टिंग के लिए तारीफें शंसा मिली। इस फिल्म में ट्यूलिप जोशी, अनुपम खेर और गुलशन ग्रोवर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mardaani 3 Collection Day 4: बॉर्डर 2 के तहलके में कैसा है मर्दानी 3 का हाल, देखें कमाई
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने