Thug Life Review: पैसा वसूल या फिजूल, जानें कैसी है कमल हासन की ठग लाइफ

Published : Jun 05, 2025, 02:53 PM ISTUpdated : Jun 05, 2025, 02:57 PM IST
thug life review

सार

कमल हासन की 'ठग लाइफ' एक गैंगस्टर की कहानी है जो एक मर्डर के बाद पछतावे में एक बच्चे की परवरिश करता है। फिल्म में एक्शन और संगीत जबरदस्त है, लेकिन कहानी पुरानी लगती है। क्या ये फिल्म दर्शकों को लुभा पाएगी?

Thug Life Review: कमल हासन की ठग लाइफ 5 जून को पूरे भारत में एक साथ रिलीज हो गई है। इस फिल्म को ग्रेट मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। वहीं ऑस्कर विनर एआर रहमान ने इसका संगीत दिया है। तीन दिग्गज यदि साथ जुट जाएं तो फिल्म से दर्शकों की उम्मीद बढ़ जाती है।

क्या है ठग लाइफ की स्टोरी

ठग लाइफ में कमल हासन ने शक्तिवेल नाम के गैंगस्टर का किरदार निभाया है। उनकी गैंग एक गरीब और घर- घर पेपर बांटने ( अखबार ) वाले का मर्डर कर देती है। इसके बाद कमल हासन को पछतावा होता है। वे उसके बेटे की परवरिश का जिम्मा उठाने का फैसला करते हैं। इस बीच इस परिवार से उसकी बेटी लापता हो जाती है। कमल हासन के साथ रहते हुए वो छोटा सा लड़का अब जवान होकर कमल हासन की गैंग में शामिल हो जाता है। इसके बाद उसके कई दुश्मन बन जाते हैं। क्या वो अपनी बहन को तलाश पाता है...आगे क्या होता है...इसके लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए।

स्टोरी में नहीं दिखा नयापन

ठग लाइफ की कहानी में कुछ भी नया नहीं है। इस प्लॉट पर दर्जनों मूवी बन चुकी है। बॉलीवुड में 70-80 के दशक में ऐसी फिल्में खूब बनती थीं। यहीं इसका सबसे कमजोर पहलू है। कमल हासन हमेशा की तरह अपने किरदार में एकदम फिट एंड फाइन नजर आए हैं। उनका यंग अवतार दर्शकों को प्रभावित करता है। अब इसे एआई से बनाया गया है, या फिर ये मेकअप का चमत्कार, लेकिन लुक बेहद शानदार है।

एक्शन, संगीत में नहीं कोई कमी

ठग लाइफ में एक्शन सीन को शानदार तरीके से पिक्चराइज किया गया है। सभी किरदार अपने रोल में परफेक्ट हैं, एंट्री भी धांसू अंदाज में होती है। पहला हाफ फिर भी थोड़ा फास्ट चलता है, लेकिन दूसरे पार्ट ने निराश किया है। ये कहीं-कहीं बहुत धीमा हो जाता है। मणिरत्नम अपने जिस कौशल के लिए जाने जाते हैं..वो कहीं मिसिंग दिखा है। एआर रहमान का संगीत लाजवाब है, लेकिन वो फिल्म की कहानी को बेहतर नहीं कर सकता है।

ठग लाइफ को कितने स्टार

ठग लाइफ की कहानी खुद मणिरत्नम और कमल हासन ने लिखी है। इसमें दोनों की उम्र की झलक दिखती है। आज के युवाओं की फास्ट लाइफ के लिए ये फिट नहीं बैठती है। डायरेक्शन, एक्टिंग, बैक ग्राउंड स्कोर भी ठीक है। बस कमजोर कहानी ने फिल्म की सुर, लय, ताल को बिगाडा है। बावजूद इसके मूवी वन टाइम वॉच की जा सकती है। हम इसे 5 में से 3 स्टार दे रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mardaani 3 Collection Day 4: बॉर्डर 2 के तहलके में कैसा है मर्दानी 3 का हाल, देखें कमाई
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने