
71st National Awards 23 सितम्बर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होस्ट किए गए। इस मौके पर 2024 की फिल्मों के लिए अवॉर्ड प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और गोल्डन और रजत कमल प्रदान किए। नेशनल अवॉर्ड्स से जुड़े कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो आज तक नहीं टूट पाए हैं। इनमें से एक है डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड। जी हां, ये ऐसा रिकॉर्ड है, जो 49 साल बाद भी नहीं टूट सका है। और यह रिकॉर्ड कोई और नहीं, बल्कि मिथुन चक्रवर्ती के नाम है।
मिथुन चक्रवर्ती ने 1976 में फिल्म 'मृगया' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस एपिक पीरियड ड्रामा का निर्देशन मृणाल सेन ने किया था। फिल्म को के. राजेश्वर राव ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म की कहानी शॉर्ट ओड़िया स्टोरी 'शिकार' पर बेस्ड थी, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगबती चरण पाणिग्रही ने लिखी थी। 24वें नेशनल अवॉर्ड (1976) में 'मृगया' में एक्टिंग के लिए मिथुन चक्रवर्ती को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इतना ही नहीं, इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया था।
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वहीदा रहमान को बताया आइडल, शाहरुख खान ने गाया राष्ट्रगान
जिस वक्त मिथुन चक्रवर्ती की 'मृगया' रिलीज हुई थी, उस वक्त मिथुन चक्रवर्ती की उम्र 26 साल थी। इस उम्र में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीत कर भी मिथुन चक्रवर्ती ने इतिहास रचा था। आज तक कोई और बॉलीवुड एक्टर 26 साल या उससे कम उम्र में नेशनल अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर सका है। अवॉर्ड जीतने पर मिथुन दा को 10 हजार रुपए की नगद राशि, रजत कमल और सर्टिफिकेट दिया गया था। वहीं, बेस्ट फिल्म के लिए प्रोड्यूसर को स्वर्ण कलश, 40 हजार रुपए की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र मिला था।
'मृगया' बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं रही थी और ना ही यह फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन किया था। ऑडियंस की ओर से इसे मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, आज इस फिल्म को क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के अलावा ममता शंकर, असित बंदोपाध्याय, ज्ञानेश मुखर्जी, अनूप कुमार और टॉम आल्टर जैसे कलाकार नज़र आए थे।
सबसे कम उम्र में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड किस बॉलीवुड हीरो को मिला था?
मिथुन चक्रवर्ती सबसे कम उम्र में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड पाने वाले बॉलीवुड एक्टर हैं। फिल्म ‘मृगया’ के लिए जब उन्हें यह अवॉर्ड मिला, तब वे 26 साल के थे।
डेब्यू फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला एक्टर कौन?
मिथुन चक्रवर्ती इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें डेब्यू फिल्म ‘मृगया’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
1976 की किस फिल्म को बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था?
1976 की फिल्म ‘मृगया’ को बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था, जिसे मृणाल सेन ने निर्देशित किया था।
मिथुन चक्रवर्ती की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल था?
मिथुन चक्रवर्ती की डेब्यू फिल्म ‘मृगया’ ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।