
मुंबई: अपनी नई फिल्म 'कॉस्टावा' के प्रमोशन में बिजी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक यूट्यूबर पूजा तलवार को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में नए आइडियाज की कमी है और वो साउथ इंडियन फिल्मों की खूब नकल करता है, जिससे क्रिएटिविटी खत्म हो रही है।
अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान नवाज़ुद्दीन ने कहा कि बॉलीवुड में असुरक्षा बढ़ रही है। पुराने आइडियाज को बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है और अगर कोई आइडिया हिट हो जाता है तो उसे ही लोग कॉपी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में पिछले पांच सालों से यही चल रहा है।
"हमारे इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में, सालों से एक ही आइडिया को बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है - जब तक दर्शक बोर नहीं हो जाते, तब तक ये चलता रहता है। असुरक्षा बहुत बढ़ गई है। अगर कोई फार्मूला काम कर जाता है, तो सब उसे ही यूज करते हैं और ओवरयूज करते हैं।
सबसे बुरी बात ये है कि अब किसी चीज के 2, 3, 4 पार्ट बनाए जा रहे हैं। जैसे पैसे ना होने से दिवालिया हो जाते हैं, वैसे ही ये क्रिएटिविटी के दिवालिया होने जैसा है। शुरुआत से ही हमारी इंडस्ट्री गाने और कहानियां चुराती रही है।"
"चोर कैसे क्रिएटिव हो सकते हैं? हमने साउथ इंडिया से बहुत कुछ कॉपी किया है। कुछ पॉपुलर फिल्मों में भी कॉपी किए हुए सीन हैं। ये बहुत आम हो गया है और कोई इस पर सवाल नहीं उठाता।"
इससे पहले सलमान खान की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप होने पर भी नवाज़ुद्दीन ने अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि किसी फिल्म के फ्लॉप होने पर सिर्फ एक्टर को दोष देना सही नहीं है। फिल्म के डायरेक्टर की भी इसमें जिम्मेदारी होती है। नवाज़ुद्दीन की नई फिल्म 'कॉस्टावा' गोवा कस्टम्स के एक ऑफिसर और गोल्ड स्मगलिंग माफिया के बीच की लड़ाई पर आधारित है। ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।