नीतू सिंह-ऋषि कपूर ने 15 फिल्मों में किया साथ काम, जानें कितनी रही हिट कितनी फ्लॉप

Published : Jul 08, 2025, 06:00 AM IST

Neetu Singh Birthday: वेटरन एक्ट्रेस नीतू सिंह 67 साल की हो गईं हैं। नीतू के जन्म 1958 में दिल्ली में हुआ था। नीतू कम उम्र में ही ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि, दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जानते है इन फिल्मों के बारे में... 

PREV
17

67 साल की नीतू सिंह का करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। हालांकि, उन्होंने सालों का लंबा ब्रेक लेकर दोबारा फिल्मों में वापसी की और हिट फिल्में भी दी। वैसे, उन्होंने अपने पति ऋषि कपूर के साथ करीब 15 फिल्मों में काम किया। आइए जानते हैं इनमें से कितनी हिट और कितनी फ्लॉप रही।

27

नीतू सिंह और ऋषि कपूर की साथ वाली पहली फिल्म जहरीले इंसान थी। 1974 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और बुरी तरह पिटीं।

37

पहली फिल्म के बाद नीतू सिंह और ऋषि कपूर 1975 में आई 3 फिल्में खेल खेल में, रफू चक्कर और जिंदा दिल में नजर आए। खेल खेल में-रफू चक्कर बॉक्स ऑफिस हिट रही। इतना ही नहीं इन दोनों ही फिल्मों के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

47

आपको बता दें कि नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने साथ में तकरीबन 15 फिल्मों में साथ काम किया। इनमें से करीब 7 फिल्में ही हिट रही बाकी सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।

57

नीतू सिंह और ऋषि कपूर आखिरी बार 1980 में आई फिल्म धन दौलत में नजर आए। 1983 के बाद नीतू ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। दरअसल, ऋषि से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी।

67

करीब 26 साल बाद नीतू सिंह ने दोबारा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। कमबैक पर भी पहली फिल्म में वेऋषि कपूर के साथ ही नजर आईं। दोनों ने 2009 में आई फिल्म लव आजकल में काम किया।

77

फिर दोनों दो दूनी चार, जब तक है जान और बेशर्म में नजर आए। 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया। हालांकि, नीतू अभी भी फिल्मों में एक्टिव है। 2022 में आई उनकी फिल्म जुगजुग जियो आई। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म है लेटर्स टू मिस्टर खन्ना, जिसकी शूटिंग अभी जारी है।

Read more Photos on

Recommended Stories