नील नितिन मुकेश ने पिता नितिन मुकेश के साथ खरीदा नया अपार्टमेंट, एक-दो नहीं, चुकाए पूरे इतने CR

Published : Oct 13, 2025, 04:42 PM IST
Neil Nitin Mukesh Property

सार

एक्टर नील नितिन मुकेश ने पिता नितिन मुकेश के साथ मुंबई के लोअर परेल में एक अपार्टमेंट खरीदा है। करोड़ों के इस फ्लैट का एरिया 2,044 स्क्वेयर फीट है। यह वर्ल्ड वन इमारत की 31वीं मंजिल पर स्थित है।

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने अपने सिंगर पिता नितिन मुकेश चंद माथुर के साथ मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है। उनका यह अपार्टमेंट मुंबई के लोअर परेल इलाके में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस फ्लैट के लिए करोड़ों की मोटी रकम चुकाई है।

नील नितिन मुकेश ने कितने में खरीदा नया अपार्टमेंट?

नील नितिन मुकेश ने अपना यह नया अपार्टमेंट 11.35 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसे लोढ़ा डेवलपर्स द्वारा बनाया गया है। यह वर्ल्ड वन नामक इमारत की 31वीं मंजिल पर स्थित है। वहीं यह 2,044 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। दस्तावेजों से पता चलता है कि उन्होंने इसे खरीदने के लिए 68.10 लाख की स्टांप ड्यूटी और 30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस भरी है। स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक यह लेनदेन 10 जुलाई 2025 में दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें..

सूजे पैर-काला पड़ा रंग... ऋषभ शेट्टी ने बताया कैसे शूट हुआ कांतारा चैप्टर 1 का क्लाइमैक्स?

Bobby Deol फिर खूंखार विलेन बनकर लौट रहे! नए पोस्टर में दिखा खतरनाक अवतार

नील नितिन मुकेश के अलावा किन सेलेब्स ने खरीदा नया आशियाना

अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन और लेखक अमीश त्रिपाठी जैसे बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ क्रिकेटर जहीर खान ने भी लोअर परेल में संपत्तियों में इन्वेस्ट किया है। स्क्वायरयार्ड्स के अनुसार, लोअर परेल मुंबई में रहने और बिजनेस करने का एक मेन एरिया बन गया है। यह बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और नरीमन पॉइंट जैसे प्रमुख जगहों को कनेक्टिविटी देता है।

आपको बता दें नितिन मुकेश भारत के पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' और 'कर्ज' में अपने हिट सॉन्ग्स के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं उनके बेटे नील नितिन मुकेश बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क, लफंगे परिंदे जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। नील नितिन मुकेश को आखिरी बार अभिषेक वर्मा की फिल्म 'एक चतुर नार' में देखा गया था, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office Day 43: क्या Republic Day तक टिकेगी धुरंधर, छठे हफ्ते के बाद की इतनी कमाई
Ramayana के बारे में क्या सोचते हैं AR Rahman, नितेश तिवारी की मूवी में क्यों दिया म्यूजिक