'botox and fillers की दुकान...,' इंटरनेट पर आखिर क्यों उड़ रहा ऐश्वर्या राय बच्चन का मजाक

Published : Jul 22, 2023, 03:20 PM ISTUpdated : Jul 22, 2023, 04:41 PM IST
Aishwarya Rai Bachchan

सार

ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग ऐश्वर्या के लुक्स और हेयरस्टाइल का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि इस दौरान उन्हें अपने लुक की वजह से जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा जा रहा है। इस दौरान वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने खुले बाल और रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया था। हालांकि, उनका आउटफिट और लुक फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और इस वजह से लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 

ट्रोलर्स के निशाने पर ऐश्वर्या राय बच्चन

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं ऐश्वर्या से प्यार करता हूं, लेकिन मुझे उनका लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया।' दूसरे ने लिखा, 'पिछले कुछ वर्षों में ऐश्वर्या का ड्रेसिंग सेंस पूरी तरह से खराब हो गया है।' तीसरे ने लिखा, 'डिजास्टर'। वहीं कुछ ने उनके बालों के हाइलाइट्स पर भी सवाल उठाते हुए कहा, ‘ऐसे बाल हाइलाइट्स कौन कराता। अरे, मुझे याद नहीं आ रहा है कि आखिरी बार मैंने इन्हें किसी अलग हेयर हाइलाइट में देखा हो। यह तो botox and fillers की दुकान है।’

2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी

ऐश्वर्या राय की अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी हुई थी। यह शादी इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। उसके बाद नवंबर 2011 में कपल बेटी आराध्या के पेरेंट्स बने थे। अपने बच्चे के जन्म के बाद से ऐश्वर्या ने एक्टिंग से दूरी बना ली है। वो केवल कुछ ही फिल्मों में दिखाई दी हैं। ऐश्वर्या को हाल ही में उन्हें पोन्नियिन सेलवन में देखा गया था।

और पढ़ें..

इस महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं रेखा, 33 साल बाद सामने आई एक्ट्रेस के पति के सुसाइड के पीछे की वजह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश