इस महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं रेखा, 33 साल बाद सामने आई एक्ट्रेस के पति के सुसाइड के पीछे की वजह

Published : Jul 22, 2023, 11:02 AM IST
Rekha

सार

रेखा के ऊपर कई किताब लिखी जा चुकी हैं, लेकिन यासीर उस्मान द्वारा लिखी एक किताब में दावा किया गया है कि उनका अफेयर उनकी सेक्रेटरी फरजाना के साथ चल रहा है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं यह तो रेखा ही बता पाएंगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार रेखा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनके लुक्स, उनकी लव लाइफ, तो कभी उनका पति के निधन के बाद भी हर जगह सिंदूर लगाकर पहुंचना, यह सब फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। इस बीच रेखा की बायोग्राफी, जो यासिर उस्मान द्वारा लिखी गई है, उसका एक किस्सा काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें दावा किया गया है कि रेखा अपनी सेक्रेटरी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।

सामने आया रेखा के पति की आत्महत्या के पीछे का कारण

यासीर ने इस किताब में लिखा है कि फरजाना ही एक ऐसी शख्स हैं, जिन्हें रेखा के बेडरूम तक जाने की इजाजत है। यहां तक ​​कि रेखा की हाउस हेल्प को भी उनके बेडरूम में जाने की इजाजत नहीं है। फरजाना उनके जीवन की हर छोटी से छोटी डिटेल्स को जानती है। अजीब बात यह है कि रेखा और फरजाना 30 सालों से भी ज्यादा समय से एक साथ हैं। दरअसल, इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि रेखा, फरजाना के बिना एक मिनट भी नहीं हिलतीं। वहीं इस किताब में यह भी दावा किया गया है कि रेखा के पति मुकेश अग्रवाल की आत्महत्या के पीछे का कारण भी फरजाना थीं।

रेखा की हर चीज पर निगरानी रखती हैं फरजाना

किताब में लिखा है, 'फरजाना रेखा के लिए एकदम परफेक्ट पार्टनर हैं। वो उनकी सलाहकार, उनकी दोस्त व सपोर्टर हैं और रेखा उनके बिना नहीं रह सकती हैं। फरजाना, रेखा की लाइफ और उनके घर में आने-जाने वालों पर निगरानी रखती हैं। कहा जाता है कि वो हर फोन कॉल की जांच करती हैं और रेखा के जीवन के लगभग हर मिनट की कोरियोग्राफी करती है। रेखा ने अपनी लाइफ को सीक्रेट रखना शुरु कर दिया और फरजाना की वजह से यह सब संभव हो पा रहा है।'

33 साल पहले रेखा के पति ने की थी आत्महत्या

रेखा के पति मुकेश अग्रवाल दिल्ली के एक बिजनेसमैन थे। उन्होंने 1990 में सुसाइड कर लिया था, उस समय रेखा लंदन में थीं। मरने के बाद एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था कि उन्हें अपनी मौत का दोषी किसी को नहीं ठहराना और रेखा को तो बिल्कुल भी नहीं। उनकी मौत के बाद लोगों ने रेखा को खलनायिका, हत्यारी और यहां तक ​​कि डायन तक करार दिया गया था। किताब में इस बात का भी जिक्र है कि कैसे इस घटना के बाद सुभाष घई और अनुपम जैसे कई सेलेब्स रेखा के खिलाफ हो गए थे।

और पढ़ें..

आलिया भट्ट बेटी राहा को नहीं बनाना चाहती हैं एक्ट्रेस, कर दिया बेटी की करियर प्लानिंग का खुलासा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश