भरे इवेंट में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को खींचा और किया Kiss, वायरल हो रहा वीडियो

Published : Sep 17, 2023, 10:15 PM IST
Nick Jonas Viral Video

सार

निक जोनस ने यूएस के ओमाहा में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपना बर्थडे बनाया। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा भी वहां मौजूद थीं। इवेंट के दौरान निक ने केक काटा, लेकिन उससे पहले पत्नी प्रियंका चोपड़ा को Kiss किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस 31 साल के हो गए हैं। 16 सितम्बर को उन्होंने अपना जन्मदिन जोर-शोर से मनाया। अपने बर्थडे का केक उन्होंने ओमाहा (नेब्रास्का, यूएस) में काटा, जहां वे जोनस ब्रदर्स के लाइव कॉन्सर्ट का हिस्सा थे। इस कॉन्सर्ट को अटैंड करने प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं। मौके से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निक स्टेज पर केक काटने से पहले प्रियंका को अपनी ओर खींचकर उन्हें Kiss करते नजर आ रहे हैं।

 

 

वायरल हुआ निक-प्रियंका का वीडियो

वायरल वीडियो में देख सकते हैं निक जोनस हमेशा की तरह कूल नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने पीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रोग्राम से जुड़े एक क्रू मेंबर ने रिकॉर्ड किया है। इसमें देखा जा सकता है निक के फैन्स उन्हें जोर-जोर से चीयर कर रहे हैं। इसी बीच निक प्रियंका की ओर बढ़ते हैं और उन्हें अपनी बांहों में खींचकर किस कर देते हैं। इतना ही नहीं, निक जोनस मोमबत्तियां बुझाने के बाद भी प्रियंका के पास गए और उन्होंने उन्हें स्वीट Kiss किया। निक जोनस के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

 

इंटरनेट यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

प्रियंका और निक का वायरल वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स खासकर उनके फैन्स उन पर प्यार लुटा रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "काश कि मैं वहां होती।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "क्या यह 16वां जन्मदिन है?" एक यूजर का कमेंट है, "Wow! इन दोनों पर बहुत प्यार आता है।" एक यूजर ने लिखा है, "मुझे यह अच्छा लगा कि उसने उसे Kiss करने के बाद उसके बाल/ सिर को सहलाया।" एक यूजर ने लिखा है, "शो का सबसे क्यूट हिस्सा।"

2018 में हुई प्रियंका-निक की शादी

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा दिसंबर 2018 में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में निक जोनस से शादी की थी। निक उम्र में 41 साल की प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं और इसकी वजह से कपल की अक्सर ट्रोलिंग भी होती है।

और पढ़ें…

शाहरुख़ खान क्यों नहीं गए कभी कश्मीर? बेहद इमोशनल है इसकी वजह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

आमिर खान को उनके ही बॉडीगार्ड्स ने ऑफिस से निकाला, सुनील ग्रोवर की धमाकेदार कॉमेडी का VIDEO
Mardaani 3 Villain: कौन है मर्दानी 3 की ये खूंखार 'अम्मा', जो भिड़ेगी रानी मुखर्जी