25 करोड़ में बनी फिल्म, पहले दिन इतना बुरा हाल कि दुनियाभर में 30 लाख भी ना कमा सकी

Published : Jul 19, 2025, 01:23 PM IST

बॉलीवुड में दबंग गर्ल के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा की दबंगई बॉक्स ऑफिस पर धरी रह गई। ऐसे लगता है, जैसे उनकी कमबैक फिल्म 'निकिता रॉय' को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। आलम यह है कि यह फिल्म पहले दिन 30 लाख भी नहीं कमा पाई। पढ़ें रिपोर्ट…

PREV
18

निकिता रॉय ने पहले दिन भारत में कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय ने भारत में पहले दिन महज 23 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया है, जो फिल्म की खराब स्थिति को दर्शाता है।

28

सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना?

रिपोर्ट्स में फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का दावा भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने दुनियाभर तकरीबन 26 लाख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

38

कितने करोड़ के बजट में बनी है सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय'?

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, 'निकिता रॉय' पर फिल्म के निर्माताओं ने अच्छी-खासी रकम खर्च की है। फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

48

'निकिता रॉय' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप?

अगर फिल्म के बजट और पहले दिन की कमाई की तुलना करें तो पहली नज़र में यह फिल्म महा-डिजास्टर साबित होती है। हालांकि, जब तक बॉक्स ऑफिस पर इसका रन पूरा नहीं हो जाता, तब तक कोई वर्डिक्ट नहीं दिया जा सकता।

58

'निकिता रॉय' फिल्म की कहानी क्या है?

'निकिता रॉय' एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है। इसमें निकिता रॉय नाम की ऑथर की कहानी दिखाई गई है, जो अपने भाई की मौत के पीछे की वजह उजागर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसकी राह आसान बिल्कुल नहीं है। उसे कई मुश्किलात का सामना करना पड़ता है, जो आप फिल्म देखकर अच्छे से समझ पाएंगे।

68

निकिता रॉय का डायरेक्टर कौन है?

'निकिता रॉय' का निर्देशन सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा ने किया है। यह डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस के लिहाज से उनके लिए निराशाजनक साबित हो रही है।

78

फिल्म 'निकिता रॉय' का प्रोड्यूसर कौन है?

निकिता रॉय का निर्माण विपिन अग्निहोत्री, विक्की भगनानी, अंकुर तरकानी, निक्की भगनानी, किंजल घोने और दिनेश गुप्ता ने मिलकर निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स, क्रटोस एंटरटेनमेंट, निकिता पाल फिल्म्स लिमिटेड, और विपिन अग्निहोत्री फिल्म्स के बैनर तले किया है।

88

'निकिता रॉय' की स्टार कास्ट?

'निकिता रॉय' में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर की अहम् भूमिका है। परेश रावल और अर्जुन रामपाल दोनों के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा की यह पहली फिल्म है। सोनाक्षी ने 2022 में आई 'डबल एक्सएल' के बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories