
Nora Fatehi Kartik Aaryan Viral Video: कार्तिक आर्यन वैसे तो खुद को सिंगल बताते हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। इंटरनेट पर तो लोग उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल उठाते ही हैं। लेकिन इंडस्ट्री के लोग भी इसके लिए उनकी खूब टांग खिंचाई करते हैं। अब नोरा फतेही को ही ले लीजिए। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने कार्तिक को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि एकबारगी एक्टर का चेहरा फीका पड़ गया। और तो और इवेंट में मौजूद लोगों ने नोरा की बात सुनकर कार्तिक के जमकर मजे लिए।
बात तब की है, जब हाल ही में जयपुर में हुए इंटरनेशनल इंडिया फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स के दौरान कार्तिक आर्यन और नोरा फतेही का सामना सामना हुआ। उस वक्त फिल्ममेकर करन जौहर भी वहां मौजूद थे। इस मौके की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इवेंट के दौरान करन जौहर और कार्तिक आर्यन स्टेज से सीढ़ियां उतरते हुए दर्शक दीर्घा में सबसे आगे बैठीं नोरा फतेही के पास पहुंचे। करन ने इस दौरान नोरा से पूछा, "क्या तुम फर्स्ट क्लास टिकट पर लंदन जाओगी? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "क्या मुझे आपके साथ जाना है?" जवाब में करन ने स्पष्ट करते हुए कहा, "मैं कार्तिक के बारे में बात कर रहा हूं।"
कार्तिक आर्यन ने बातचीत को आगे बढाते हुए कहा कि नोरा ना उनके साथ और ना ही करन के साथ लंदन जाएंगी, बल्कि उनकी ट्रिप पूरी तरह स्पोंसर्ड होगी। करन ने इस दौरान नोरा फतेही से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में भी पूछा तो उन्होंने कहा कि वे बीती रात ही उन्हें पता चुकी हैं कि वे सिंगल हैं। नोरा ने खुद के रिलेशनशिप स्टेटस का सवाल तो टाल दिया। लेकिन वे कार्तिक के बारे में बोलने से नहीं चूकीं। नोरा ने कार्तिक से पूछा, "कोई है इस इंडस्ट्री में, जिसको आपने डेट नहीं किया।" यह सुन करन और वहां मौजूद बाकी लोग कार्तिक की ओर देखकर उनकी हूटिंग करने लगे। कार्तिक ने सहमते हुए कहा, "अरे वह बस सवाल पूछ रही है।"
दिलचस्प बात यह है कि IIFA के दौरान कार्तिक की मां ने साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ उनके रिलेशनशिप की ओर इशारा किया, जो डायरेक्टर अनुराग बसु की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म में उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। दरअसल, कार्तिक की मां ने कहा कि वे अपने घर में डॉक्टर बहू लाना पसंद करेंगी। गौरतलब है कि श्रीलीला ने MBBS किया है और वे हाल ही में कार्तिक आर्यन के एक फैमिली फंक्शन में भी शामिल हुई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।