
Nora Fatehi Latest Video: 'दिलबर-दिलबर' गाने से बॉलीवुड में फेमस हुईं नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा अक्सर अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में नोरा फतेही ने (Nora Fatehi) इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो काफी हॉट और सेक्सी अवतार में समंदर किनारे टहलती नजर आ रही हैं।
बैकलेस ड्रेस में टहलती दिखीं नोरा :
नोरा फतेही ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो नियॉन कलर की बैकलेस और थाई-हाई स्लिट मैक्सी ड्रेस में समंदर किनारे टहलती नजर आ रही हैं। इस दौरान नोरा ने अपने बालों को ओपन रखा है। समंदर की रेत पर टहलते हुए नोरा का बेहद सेक्सी अवतार देखने को मिला। नोरा के किलर मूव्स देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट़स कर रहे हैं।
नोरा के वीडियो पर लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स :
इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा फतेही ने कैप्शन में लिखा- जब मैं टहलती हूं तो सीधे बैठ जाती हूं, अगर मुझे देर हो जाती है तो परवाह नहीं करती। इसके साथ ही नोरा ने एक 'क्वीन क्राउन' का इमोजी भी बनाया है। नोरा का वीडियो देख लोग उस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- तौबा तौबा शर्म करो। वहीं एक और यूजर ने कहा- नोरा पहले अच्छी लगती थी, लेकिन अब इसने लिमिट क्रॉस कर दी है।
2014 में नोरा ने किया बॉलीवुड डेब्यू :
नोरा फतेही मूल रूप से मोरक्कन मूल की हैं। साल 2014 में उन्होंने डायरेक्टर कमल सदाना की फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसके बाद वे 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली', 'मिस्टर एक्स', रॉकी हैंडसम, सत्यमेव जयते, स्त्री, भारत, बाटला हाउस, मरजावां और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो नोरा जल्द ही साजिद खान की फिल्म '100%' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और शहनाज गिल भी काम कर रहे हैं।
ये भी देखें :
PHOTOS: क्या मां बनने वाली हैं सना खान, कभी ब्वॉयफ्रेंड पर लगाया था बच्ची को प्रेग्नेंट करने का आरोप
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।