न्यासा देवगन ने जैसलमेर में दोस्तों संग सेलिब्रेट किया अपना प्री-बर्थडे, वायरल हुईं फोटोज

Published : Apr 08, 2023, 08:33 AM ISTUpdated : Apr 08, 2023, 08:37 AM IST
Nysa Devgan

सार

काजोल की बेटी न्यासा देवगन के दोस्तों ने उनका प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस भी न्यासा को एडवांस में बर्थडे विश कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन 20 अप्रैल को अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। हाल ही में न्यासा ने अपना प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया। दरअसल न्यासा इस समय अपने दोस्तों के साथ जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान उनके दोस्तों ने उनका एडवांस बर्थडे सेलिब्रेट किया।

न्यासा ने दोस्तों के साथ की जमकर मस्ती

अब इस सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें न्यासा अपने दोस्तों के साथ बैठी हैं और उनके सामने केक रखा हुआ है। इन फोटोज को न्यासा के दोस्त ओरहान उर्फ ​​ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज में न्यासा व्हाइट शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स पहनकर दोस्तों के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

 

जैसलमेर में सेलिब्रेट किया प्री बर्थडे

इसके अलावा ओरहान ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें न्यासा बर्थडे केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके दोस्त उनके लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की खुशी न्यासा के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। ओरहान ने इससे पहले भी इस वेकेशन की कई फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी, जिसमें न्यासा डेजर्ट सफारी का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रही थीं।

न्यासा की है काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग

न्यासा की बात करें तो वो अजय देवगन और काजोल की पहली संतान हैं। न्यासा फिलहाल स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है, लेकिन उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं न्यासा की पब्लिक लाइफ की बात करें तो उन्हें चकाचौंध में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। न्यासा का सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट है और वो वहां बस चुनिंदा लोगों को ही फॉलो करती हैं।

और पढ़ें..

अल्लू अर्जुन की ये फिल्में रही ब्लॉक बस्टर, घर बैठे देख सकते हैं इस प्लेटफॉर्म पर

'बालिका वधू' की एक्ट्रेस ने दिया प्री-मैच्योर बेटी को जन्म, एक्ट्रेस ने खुद बताया अभी कैसी है बाबी की हालत

अदनान सामी ने दूसरी पत्नी का बनाया था न्यूड वीडियो ! इंग्लैंड में नहीं रावलपिंडी में हुआ था जन्म, भाई जुनैद ने लगाए आरोप

Pushpa 2 The Rule Teaser: अल्लू अर्जुन की फिल्म के टीजर ने खड़े किए लोगों के रोंगटे, यहां देखें VIDEO

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल