
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान पलक ने बताया कि उनके अफेयर्स के रूमर्स को सुनकर उनकी मां श्वेता तिवारी कैसे रिएक्ट करती हैं। आपको बता दें बीते कई दिनों से पलक का नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ा था।
श्वेता ऐसी खबरों को पढ़कर हो जाती हैं हैरान
पलक तिवारी से इंटरव्यू के दौरान इब्राहिम अली खान और आर्यन खान के साथ डेटिंग की अफवाहों पर उनकी मां श्वेता तिवारी के रिएक्शन के बारे में पूछा गया। इस पर पलक ने कहा, 'मां ऐसी खबरों को पढ़कर हैरान हो जाती हैं। वो अक्सर सोचती हैं कि क्या मैं अपनी बेटी को बहुत ज्यादा बाहर भेज रही हूं या वो बहुत ज्यादा पार्टी कर रही है?
श्वेता भेजती हैं पलक को खबरों के लिंक
पलक ने आगे कहा, 'जब वो इन डेटिंग रूमर्स की खबरों को देखती हैं, तो वो मुझे उन खबरों के लिंक भेजती हैं और पूछती हैं कि आखिर ये सब क्या चल रहा है? आखिर ये सब न्यूज में कैसे आया। मां की बातों पर मेरा जवाब होता है, अरे कोई नहीं है। क्योंकि सच मैं कोई है ही नहीं।'
श्वेता नहीं करती हैं पलक से क्रॉस-क्वेश्चन्स
पलक तिवारी ने यह भी शेयर किया कि उनकी मां उनसे क्रॉस-क्वेश्चन नहीं करती हैं। पलक कहती हैं, 'मेरे परिवार में रिश्ता विश्वास पर जुड़ा है, जो किसी भी रिश्ते की पहली शर्त होती है और हम इसकी बहुत वैल्यू करते हैं।'
पलक का वर्कफ्रंट
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में पलक के साथ-साथ शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबती, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, भूमिका चावला और सिद्धार्थ निगम भी नजर आने वाले हैं। वहीं इसके अलावा पलक ने सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है।
और पढ़ें…
मरने से पहले सतीश ने सलमान खान से किया था ऐसा वादा जो रह गया अधूरा, सलमान ने खुद किया खुलासा
तेलुगु एक्टर अल्लू रमेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 52 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।