सलमान खान ने हाल ही में खुलासा किया कि वो जल्दी ही दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक के साथ 'तेरे नाम' का सीक्वल बनाने का प्लान कर रहे थे। लेकिन उनके आक्समिक निधन से वो आइडिया वहीं रह गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। हाल ही में सलमान फिल्म की पूरी टीम के साथ एक चैट शो में शामिल हुए जहां उन्होंने खुलासा किया कि वो दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक के साथ 'तेरे नाम' का सीक्वल बनाने वाले थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सतीश का आइडिया लगा था सलमान को सुपर

सलमान ने बताया, '20 साल पहले 'तेरे नाम' के लिए सतीश मेरे पास सिर्फ एक लाइन का आइडिया लेकर आए थे। इस आइडिया को सुनने के बाद मुझे ऐसा लगा था कि ये एक सुपर आइडिया है।'

'तेरे नाम' की स्क्रिप्ट पर काम शुरू करने वाले थे सलमान

सलमान ने आगे खुलासा करते हुए कहा, 'मैंने सतीश के साथ 'तेरे नाम' के लिए एक प्लॉट पर चर्चा भी की थी और 20 साल बाद कहानी में क्या हुआ होगा इस बारे में भी सोचा था। मैंने सतीश कौशिक के साथ प्लॉट शेयर किया था और सतीश ने मुझसे वादा भी किया था कि वो जल्द ही स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर देंगे।' सलमान ने कहा कि मैं आगे जा कर किसी समय 'तेरे नाम' के सीक्वल की प्लानिंग जरू करूंगा।

सतीश जल्द ही सलमान के एक प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाले थे

सलमान कहते हैं, 'सतीश कौशिक और मेरे संबंध बहुत अच्छे थे। निधन से पहले सतीश ने अरबाज खान की फिल्म की शूटिंग पूरी की थी।' यही नहीं, सलमान की देखरेख में सतीश उनके तीसरे प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट भी पूरी करने में कामयाब रहे थे। दिल्ली में अपने काम के बाद उन्हें तीसरी फिल्म के लिए काम शुरू करना था। लेकिन दुर्भाग्य उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आपको बता दें सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक पड़ने की वजह से निधन हो गया था।