शाहिद कपूर के पापा की 8 शानदार फिल्में, एक में बने विलेन, 2 के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

Published : May 29, 2025, 08:34 AM IST

Pankaj Kapur Birthday: शाहिद कपूर के पापा और मोस्ट पॉपुलर एक्टर पंकज कपूर 71 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनकी सबसे शानदार फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। बता दें कि उन्हें अपनी शानदार अदायगी के लिए 2 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

PREV
19

पंकज कपूर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी कुछ फिल्मों बहुत ही शानदार रही। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

29

1. 1983 में आई पंकज कपूर की फिल्म जाने भी दो यारों एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म थी। 6 लाख में बनी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इनमें नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, ओम पुरी, सतीश शाह, सतीश कौशिक, भक्ति बर्वे और नीना गुप्ता थे।

39

2. श्याम बेनेगल की फिल्म मंडी बॉलीवुड की बेस्ट और कल्ट मूवीज में से एक है। इसमें पंकज कपूर, शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल, अमरीश पुरी, सईद जाफरी, ओम पुरी थे।

49

3. 1984 में आई पंकज कपूर की फिल्म मोहन जोशी हाजिर हो शानदार रही। ये एक ज्यूडिशनल सिस्टम पर कॉमिक सटायर थी। फिल्म में भीष्म साहनी, दीना पाठक, नसीरुद्दीन शाह, सतीश शाह आदि थे। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था।

59

4. 1986 में आई कॉमेडी फिल्म चमेली की शादी जबरदस्त हिट रही। फिल्म में पंकज कपूर के साथ अनिल कपूर, अमृता सिंह, अमजद खान और अनु कपूर थे।

69

5. 1989 में आई फिल्म राख एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म में पंकज कपूर, आमिर खान, सुप्रिया पाठक, जगदीप लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए पंकज को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

79

6. 1990 में आई पंकज कपूर की फिल्म एक डॉक्टर की मौत अपनी कहानी और स्क्रीनप्ले के लिए जानी जाती है। फिल्म में शबाना आजमी, अनिल चटर्जी, इरफान खान, दीपा साही लीड रोल में थे। इस मूवी के लिए भी पंकज को नेशनल अवॉर्ड मिला था।

89

7. 2003 में आई पंकज कपूर की फिल्म मकबूल में इरफान खान, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, पीयूष मिश्रा, मुरली शर्मा और मासूमेह मखीजा लीड रोल में थे। फिल्म में पंकज अंडरवर्ल्ड डॉन बने थे। ये फिल्म भी एक कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाती है।

99

8. 2005 में आई मल्टी स्टारर एक्शन फिल्म दस में पंकज कपूर ने विलेन के रोल प्ले किया था। फिल्म अच्छी चली। इसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, जायद खान, शिल्पा शेट्टी, राइमा सेन, ईशा देओल और दीया मिर्जा थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories