Param Sundari से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा की OTT पर देखें 6 मूवी, 2 का क्लाइमैक्स धांसू

Published : Aug 19, 2025, 06:49 AM IST

Sidharth Malhotra Movies On OTT: सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी 29 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर हैं। इस फिल्म को देखने से पहले आप उनकी कुछ सस्पेंस-थ्रिलर और रोमांटिक फिल्में ओटीटी के रिफरेंट प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

PREV
16
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म हंसी तो फंसी

2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म हंसी तो फंसी को ओटीटी फ्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर विनील मैथ्यू और इसे धर्मा प्रोडक्शंस और फैंटम फिल्म्स के तले बनाया गया था। इसमें सिद्धार्थ के साथ परिणीति चोपड़ा, अदा शर्मा, मनोज जोशी, शरत सक्सेना और नीना कुलकर्णी भी थे। 20 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 63.38 करोड़ कमाए थे।

26
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक विलेन

2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक विलेन के डायरेक्टर मोहित सूरी थे। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत इसे शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इसमें रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर भी थे। 39 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 169.62 करोड़ कमाए थे। मूवी का क्लाइमैक्स जबरदस्त था।

36
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म कपूर एंड सन्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म कपूर एंड सन्स 2016 में आई थी। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। डायरेक्टर शकुन बत्रा की इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म में ऋषि कपूर, फवाद खान, आलिया भट्ट, रत्ना पाठक शाह और रजत कपूर थे। 28 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 148 करोड़ कमाए थे।

46
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफाक

2017 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफाक को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इस थ्रिलर मिस्ट्री को अभय चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर शाहरुख खान-गौरी खान थे। इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, बीआर स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म में अक्षय खन्ना और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे। इसका क्लाइमैक्स दिमाग हिला देने वाला था। 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 56.26 करोड़ कमाए थे।

56
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म अय्यारी

2018 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म अय्यारी को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था। शीतल भाटिया, धवल गाडा और मोशन पिक्चर कैपिटल द्वारा निर्मित सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इसमें मनोज बाजपेयी, रकुल प्रीत सिंह, पूजा चोपड़ा, आदिल हुसैन, कुमुद मिश्रा, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर लीड रोल में थे। 65 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 34.07 करोड़ कमाए थे।

66
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह

धर्मा प्रोडक्शन और काश एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह 2021 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर विष्णुवर्धन इस मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इसमें कियारा आडवाणी लीड रोल में थी। ये बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories