Hera Pheri 3 को लेकर अक्षय कुमार ने क्यों बोला झूठ, ऐसे हुआ खुलासा

Published : May 23, 2025, 06:09 PM ISTUpdated : May 23, 2025, 06:11 PM IST
Hera Pheri

सार

परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' छोड़ने की खबरों पर सफाई आई है। सूत्रों के अनुसार, परेश मुख्य शूटिंग से पहले ही अलग हो गए थे, सिर्फ़ प्रोमो शूट किया था। हर्जाने की खबरें गलत बताई जा रही हैं।

परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' में काम करने से मना कर दिया है। दरअसल कहा जा रहा था कि परेश ने फिल्म के प्रोमो की शूटिंग की और फिर काम करने से मना कर दिया। ऐसे में अक्षय कुमार ने परेश पर 25 करोड़ रुपए का हर्जाना भरने का नोटिस भेज दिया है। वहीं अब परेश रावल से जुड़े एक सोर्स ने इस पर रिएक्ट किया है।

परेश रावल नहीं की थी हेरा फेरी 3 की शूटिंग

परेश रावल से जुड़े एक सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार, जिनका चार दशकों से भी अधिक का बेहतरीन करियर रहा है, उन्हें 'गैर-जिम्मेदार' कहना न सिर्फ गलत है, बल्कि मजाकिया भी लगता है। सच्चाई यह है कि फिल्म की मेन शूटिंग अभी शुरू ही नहीं हुई है, अब तक तो केवल एक प्रोमो शूट किया गया था। असली शूटिंग तो अगले साल होने वाली थी। ऐसे में यह दावा करना कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है, पूरी तरह से गलत है। परेश रावल फिल्म से काफी पहले ही अलग हो चुके थे, उस समय तक तो न लाइट्स लगी थीं, न कैमरा रोल हुआ था और न ही शूटिंग की कोई शुरुआत हुई थी। उन्होंने अपने करियर में हर किरदार को संजीदगी से निभाकर बनाया है। उनका सफर ईमानदारी, अनुशासन और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर रहा है, न कि किसी अफवाह या सस्ती सुर्खियों के सहारे। ऐसे विवादों में पड़ना न उनकी जरूरत है और न ही उन्हें इससे कोई फर्क पड़ता है।'

इससे पहले रिपोर्ट्स के दावा था कि 'हेरा फेरी 3' के लिए परेश ने इस फिल्म को साइन करके साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था, लेकिन फिर वो मेकर्स से और ज्यादा फीस मांगने लगे, जब मेकर्स ने उनकी इस डिमांड को नहीं पूरा किया, तो उन्होंने इसेमें काम करने से इनकार कर दिया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

तारा सुतारिया के नए घर की 6 Inside Photos, मुंबई में खरीदा पहला Dream Home
Malaika Arora को 52 की उम्र में फिर हुआ प्यार? कौन है वो शख्स, जो उनके बेटे से बस 10 साल बड़ा