कैसे और कब मिले परिणीति और राघव के दिल, आप नेता की ये बात भा गई एक्ट्रेस कोे

Published : Oct 19, 2025, 07:08 PM IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने छोटी दिवाली पर बेटे का वेलकमि या। आप नेता ने सोशल मीडिया पर लिखा—"हमारा नन्हा मेहमान आ गया, दिल और बाहें दोनों भरे हैं।" सेलेब्रिटी कपल की शादी साल 2023 में उदयपुर के ग्रेंड लीला पैलेस में हुई थी।

PREV
16

परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा के घर छोटी दिवाली पर नन्हें मेहमान ने दस्तक दी हैं। सेलेब्रिटी कपल एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। यहां दोनों की फर्स्ट मीटिंग और प्रेम कहानी की शुरुआत की स्टोरी आपको बता रहे हैं।

26

परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा की शादी के दो साल बाद वे एक बेटे के पेरेंटस बन गए हैं। एक्ट्रेस डिलीवरी के ठीक पहले वाले महीने दिल्ली आई थीं। नए-नए पापा बने राघव ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर की है।

36

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने साल 2023 में रॉयल वेडिंग की थी। इससे पहले दोनों ने कई साल एक दूसरे को डेट किया । हालांकि शादी की बात को एकदम सीक्रेट रखा था।

46

लंदन में एक अवार्ड में राघव और परिणीति की मुलाकात हुई थी। हालांकि दोनों एक ही कॉलेज में थे, लेकिन इतना ज्यादा मेलजोल नहीं था। लेकिन एक्ट्रेस के भाई आप नेता को बहुत पहले से जानते पहचानते थे। भाई ने के साथ करीबियों के चलते परिणीति की नजरों में राघव आ चुके थे।

56

राघव और परिणीति इसके बाद कॉमन फ्रेंड के साथ ब्रेक फास्ट पर एक जुट हुए थे। यहां राघव का संकोच, शर्मीला स्वभाव और ग्रेस परिणीति को भा गया था। इसके बाद उन्होंने राघव के बारे में गूगल किया तो उन्हें पता चला कि वे अभी तक कुंआरे हैं।

66

परिणीति के मन में अब तक राघव ने जगह बना ली थी। इसके बाद उनकी दोस्ती हो गई । धीरे- धीरे दोनों में प्यार हो गया। फिर 13 मई 2023 को एंगेजमेंट और 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में रॉयल वेडिंग सेरेमनी में दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories