
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले महीने यानी मार्च से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से शादी करने वाली हैं। वेडिंग रुमर्स के बीच जानकारी आई है कि कपल का रोका हो गया है।
अक्टूबर में हो सकती है परिणीति-राघव की शादी
परिणीति और राघव से जुड़े सूत्रों का कहना है, 'परिणीति और राघव की शादी इसी साल अक्टूबर के अंत तक हो सकती है। दोनों का रोका हो गया है। इस सेरेमनी में कपल के करीबी ही शामिल हुए थे। परिणीति और राघव को शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है। दोनों के पास अपने वर्क कमिटमेंट्स हैं। शादी से पहले वो अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं।' आपको बता दें हाल ही में परिणीति को अपनी रिंग फिंगर में सिल्वर बैंड पहने देखा गया था।
प्रियंका भी होंगी शादी में शामिल
सूत्रों का यह भी कहना है कि परिणीति और राघव की शादी ऐसे समय पर रखी जाएगी कि जब परिणीति की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया आ सकें। दिलचस्प बात यह है कि Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाला है, जिसकी चेयरपर्सन प्रियंका हैं। इस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस डेट के बीच परिणीति और राघव शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट हुई थीं परिणीति
परिणीति को रुमर्स के बीच बुधवार (19 अप्रैल) रात फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट किया गया। परिणीति को यूं मनीष के घर पर देख उनकी राघव से शादी के रुमर्स भी तेज हो गए थे। लोगों का कहना था कि परिणीति अपनी शादी का लहंगा फाइनल करने के लिए मनीष के घर पहुंची थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।