
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बीच परिणीति ने 8 महीने बाद यूट्यूब चैनल पर कमबैक किया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि अब वो इस चैनल पर क्या-क्या करने वाली हैं। इस वीडियो में उनका बेबी बंप साफ नजर आया।
वीडियो में परिणीति व्हाइट टी-शर्ट और फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आईं। वीडियो के शुरुआत में वो अपना बेबी बंप दिखाती हुई फ्रेम में आईं। इसके बाद वो अपनी यूट्यूब जर्नी के बारे में सोचती हुई दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि किस दिशा में जाना है या कैसे शुरुआत करनी है। एक अजीबोगरीब अंदाज में, वो बताती हैं कि वो अपने रोजमर्रा के कामों को व्लॉग्स में शेयर नहीं कर सकतीं, या वीडियो के लिए खाना बनाना शुरू नहीं कर सकतीं क्योंकि उन्हें सिर्फ ब्लैक कॉफी बनानी आती है। परिणीति ने यह भी बताया कि उन्हें अपने चैनल पर पॉडकास्ट या रिएक्शन वीडियो बनाना भी नहीं आता। हालांकि, आखिरी में उन्होंने वादा किया कि वो अपने चैनल पर नियमित रूप से वीडियो पोस्ट करेंगी और वीडियो के जरिए अपनी जिंदगी की कई अनसीन चीजें दिखाएंगी। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग परिणीति की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। वहीं कुछ लोगों की उनके टमी पर ही नजर अटक गई है।
ये भी पढ़ें..
मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ, जानें कैसे अनाउंस की पति विक्की कौशल के साथ प्रेग्नेंसी
Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट का 250 CR का बंगला? अब कहां रहेंगी नीतू और रिद्धिमा कपूर?
परिणीति और राघव ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि वो पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'हमारा छोटा सा यूनिवर्स आने वाला है। हमें आपका आशीर्वाद चाहिए।' उनके इस पोस्ट को देखकर सभी ने उन्हें खूब बधाई दी थी। परिणीति और राघव की सगाई मई 2023 में नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। फिर उसी साल सितंबर में उन्होंने राजस्थान के उदयपुर स्थित द लीला पैलेस में शादी की। राघव ने अगस्त में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में हिंट दिया था कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने का प्लान करने वाले हैं और लोगों को जल्द ही गुड न्यूज देंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।