
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt's 250 crore bungalow: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया बंगला लगभग तैयार है। मुंबई के पॉश एऱिया में स्थित यह 6 मंज़िला बंगला अपनी भव्य और मॉडर्न स्टाइल के लिए सभी का ध्यान खींच रहा है। रणबीर और आलिया के साथ अक्सर नीतू कपूर को भी इसका मुआयना करते हुए देखा गया है। अब, फराह खान ने अपने व्लॉग में, रिद्धिमा कपूर साहनी के हवाले से इस बंगले में उनका भी एक कमरा होने का खुलासा किया है।
फराह खान ने अपने हालिया व्लॉग में रिद्धिमा कपूर के दिल्ली स्थित बंगले का दौरा किया। वे ऱणबीर के बाद रिद्धिमा के बंगले की भव्यता देखकर दंग रह गई। वहीं मैं हूं ना मूवी की मेकर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के बंगले में उनको जगह मिलेगी? इस पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया, "हां, वहां मेरा अपना कमरा है।"
रिद्धिमा ने आगे कहा, "मेरी मां के पास पूरी एक फ्लोर है। एक कमरा भरत और मेरे लिए है, और दूसरा समारा के लिए। वह हम सभी को अपने पास रखना चाहती हैं।" अपनी मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर के बारे में बात करते हुए, रिद्धिमा ने बताया कि वह उनसे बहुत प्यार करती हैं। "अब मेरे पास बस वही हैं। हमें उनका लाड़-प्यार करना और साथ में घूमना-फिरना बहुत पसंद है।"
कुछ हफ़्ते पहले, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के आलीशान नए घर का एक वीडियो एक फैन पेज पर पोस्ट होने के बाद वायरल हो गया था। वीडियो में उनके नए बंगले के अंदरूनी हिस्से की एक झलक भी दिखाई गई थी, और यह बात आलिया को पसंद नहीं आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर इसे वायरल करने वालों को आड़े हाथों लिया था। वहीं वीडियो को फॉरवर्ड न करने की भी रिक्वेस्ट की थी। किया। बता दें की कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बंगले की जमीन समेत कीमत करीब 250 करोड़ रुपए है।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर आलिया भट्ट ने एक लंबा नोट शेयर किया, जिससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि वह अपने नए घर के वीडियो के वायरल होने से खुश नहीं हैं। "मैं समझती हूँ कि मुंबई जैसे शहर में जगह कम होती है - कभी-कभी आपकी खिड़की से किसी और के घर का नज़ारा दिखता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी को निजी घरों की तस्वीरें लेने और उन वीडियो को ऑनलाइन डालने का हक़ मिल जाए।
उन्होंने आगे लिखा कि उनके घर का एक वीडियो कई प्लेटफॉर्म पर उनकी जानकारी या मर्जी के बिना सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, और ये "प्रायवेसी का हनन" और "गंभीर सुरक्षा मुद्दा" है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के किसी के निजी स्थान का वीडियो बनाना या उसकी तस्वीरें लेना कंटेंट नहीं माना जाता और यह उल्लंघन है, और इसे कभी भी जनरल नहीं माना जाना चाहिए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।