
67 साल के कुमार सानू इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल, उनकी एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उनपर कई आरोप लगाएं हैं। रीता का कहना है कि उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान कुमार सानू और उनके परिवारवालों द्वारा खूब परेशान किया गया। उन्हें खाना तक नहीं देते हैं। उन्होंने पति के अफेयर को लेकर भी खुलासे किए। वैसे, आपको बता दें कि कुमार सानू बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस सिंगर हैं। उन्होंने गायिकी में कुछ रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। उनके नाम को लेकर भी एक दिलचस्प कहानी है।
कुमार सानू ने अपनी गायिकी से 90 के दशक में खूब जलवा बिखेगा। इस दौरान तकरीबन हर फिल्म में उनके गाने हुआ करते थे। 1983 में सानू भट्टाचार्य के नाम से अपने गायन करियर की शुरुआत की। 1984 में आई फिल्म ये देश में गाना गाकर उन्होंने डेब्यू किया था। 1985 में उन्हें शिबली सादिक द्वारा निर्देशित बांग्लादेशी फिल्म तिन कोन्या में भी गाने का मौका मिला। फिल्म हीरो हीरालाल (1988) में उन्होंने जश्न है मोहब्बत का.. गाना गाया था। 1989 में जगजीत सिंह ने उनको मुंबई के विमल बंग्लो में संगीतकार कल्याणजी से मिलवाया। उनके कहने पर उन्होंने अपना नाम केदारनाथ भट्टाचार्य से बदलकर कुमार सानू रखा था क्योंकि उनकी आवाज और सिंगिंग स्टाइल किशोर कुमार से मिलती-जुलती थी।
ये भी पढ़ें... 'वो प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे खाना भी नहीं..', एक्स वाइफ रीटा ने खोली कुमार सानू की पोल पट्टी
1990 में आई फिल्म आशिकी ने कुमार सानू की किस्मत पलटकर रख दी। संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी के साथ उन्हें इस फिल्म गाने गाए। उन्हें इसी फिल्म में गाने के लिए पहला बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्हें साजन (1991), दीवाना (1992), बाजीगर (1993) और 1942: अ लव स्टोरी (1994) जैसी फिल्मों में गाने के लिए लगातार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले। उन्होंने अपने करियर में करीब 28 भाषाओं में 22 हजार गाने गाए। उन्होंने मराठी, नेपाली, असमिया, भोजपुरी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, पंजाबी, उड़िया, छत्तीसगढ़ी, उर्दू, पाली और अंग्रेजी में गाने गाए हैं। 1993 में उन्होंने एक दिन 28 गाने रिकॉर्ड करने रिकॉर्ड भी बनाया।
गानों के साथ कुमार सानू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा भी रहे हैं। उन्होंने पहली शादी 1980 में रीता भट्टाचार्य से की थी। कपल के 3 बच्चे हुए जिको, जस्सी और जान कुमार सानून हुए। कपल का 1994 में तलाक हो गया। कहा जाता है कि शादीशुदा जिंदगी के दौरान उनका एक्ट्रेस कुनाक सदानंद के साथ अफेयर रहा। दोनों 6 साल तक लिव-इन में भी रहे। दोनों का रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने सलोनी भट्टाचार्य से शादी की। कपल की 2 बेटियां हुई शैनन और एनाबेले कुमार सानू। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुमार सानू का दिल एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि पर आया था। हालांकि, ये एकतरफा प्यार था। मीनाक्षी ने कभी भी कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था।
ये भी पढ़ें... Sunny-Bobby Deol ने 8 फिल्मों में किया साथ काम, 4 में थे धर्मेंद्र भी-बस इतनी हुईं हिट
कुमार सानू ने आशिकी, साजन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, क्रिमिनल, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, कसर, बाजीगर, आरजू, परदेश, 1942: ए लव स्टोरी, मिस्टर आशिक, घायल, जुर्म, दिल है के मानता नहीं, घर परिवार, फूल और कांटे, साथी, सड़क, बोल राधा बोल, बलवान, दीवाना, चमत्कार, दिल का क्या कसूर, खिलाड़ी, राजू बन गया जेंटलमैन,आईना, अनाड़ी सहित फिल्मों में गाने गाए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।