
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से शादी करने जा रही हैं। इस बात की आधिकारिक पुष्टि आम आदमी पार्टी के ही सांसद संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने सोशल मीडिया के जरिए कर दी है। दरअसल, संजीव अरोड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है, जिसे उनके रिश्ते के ऑफिशियल कन्फर्मेशन के तौर पर देखा जा रहा है।
संजीव अरोड़ा ने पोस्ट में यह लिखा
संजीव अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को मैं हार्दिक बधाई देता हूं। आशा करता हूं कि उनके मिलन को प्यार, आनंद और सौहार्द मिले। मेरी शुभकामनाएं हैं। संजीव की पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
इंटरनेट यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट
एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट सेक्शन में जाकर लिखा है, "शादी करने के लिए आपको बधाई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे।" एक यूजर ने पूछा है, "ये कब हुआ भाई? यहां अलग ही खेला चल रहा था।" एक यूजर ने लिखा है, "दोनों को बधाई। परिणीति बहुत अच्छी इंसान हैं।" एक यूजर का कमेंट है, “राजनीति से कैसे समय निकाल लिया चुपके चुपके छोरा छोरी ने। जोड़ी को शुभकाननाएं। आपकी पारिवारिक जिंदगी अद्भुत हो।”
परिवार के बीच चल रहा डिस्कशन
हाल ही में एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट की खबर में सूत्रों के हवाले से परिणीति और राघव के रिश्ते के बारे में बात की गई थी। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लिखा था कि परिणीति और राघव के परिवारों के बीच उनकी शादी को लेकर डिस्कशन शुरू हो चुका है। यही वजह है कि कपल हाल ही में डिनर के लिए गया था। रिपोर्ट्स में यह तक लिखा गया था कि वे एक-दूसरे को जानते हैं, पसंद करते हैं और उनके कॉमन इन्ट्रेस्ट हैं, जिसके चलते सभी चीजें स्मूदली हो रही हैं।
इसी खबर के मुताबिक़, अभी तक उनकी सगाई या रोका से जुड़ी कोई फॉर्मल सेरेमनी नहीं हुई है। लेकिन जल्दी ही इसे लेकर आधिकारिक एलान हो सकता है। (पढ़ें पूरी खबर)। बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को एक-दूसरे को तब जानते हैं, जब वे यूके में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति चोपड़ा मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल की स्टूडेंट रही हैं तो तो वहीं राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।
और पढ़ें…
करन जौहर की वजह से प्रियंका चोपड़ा को छोड़ना पड़ा बॉलीवुड! कंगना रनोट ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
स्मृति ईरानी को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, बोलीं- मैंने उनसे कहा था तुम अपने आपको मारना मत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।