जॉन अब्राहम की पिछली 5 फिल्मों का हाल, 3 तो इस कदर पिटीं कि 20 करोड़ रुपए भी नहीं कमा सकीं

Published : Jan 23, 2023, 10:19 AM ISTUpdated : Jan 23, 2023, 10:21 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान की कमबैक फिल्म 'पठान' में मुख्य विलेन जॉन अब्राहम बने हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से जॉन को बेहद उम्मीदें हैं। क्योंकि उनकी पिछली 5 फ़िल्में खास कमाल नहीं कर सकीं। जानिए पांचों फिल्मों का हाल…

PREV
15

जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' थी, जिसमें वे दिशा पाटनी के अपोजिट नजर आए थे। फिल्म में अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया की भी अहम भूमिका में थे। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था और इसका कलेक्शन लगभग 41.69 करोड़ रुपए रहा था।

25

2022 में जॉन अब्राहम की एक अन्य फिल्म 'अटैक पार्ट-1' भी रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप हो गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 16.13 करोड़ रुपए कमाए थे। लक्ष्य राज आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडीज और एलहम एहसास की भी अहम भूमिका थी। 

35

2021 में आई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह तरह फ्लॉप हुई थी। यह फिल्म महज 13.26 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी। मिलाप जावेरी के निर्देशन वाली यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई 'सत्यमेव जयते' की सीक्वल थी। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा दिव्या खोसला कुमार, नोरा फतेही और भाग्यश्री लिमाये जैसे स्टार्स की भी अहम भूमिका थी।

45

जॉन अब्राहम स्टारर 'मुंबई सागा' फ्लॉप रही थी। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म का कलेक्शन लगभग 16.53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। संजय गुप्ता निर्देशित इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, अंजना सुखानी, महेश मांजरेकर, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स की भी अहम भूमिका थी। 

55

जॉन अब्राहम 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पागलपंती' में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म ने लगभग 33.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला जैसे स्टार्स की भी अहम भूमिका थी।

और पढ़ें…

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस: एक महीने से जेल में बंद शीजान खान की बहन अस्पताल में भर्ती, मां ने लिखी इमोशनल पोस्ट

Selfiee: फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं अक्षय कुमार? जानिए खुद सुपरस्टार ने क्या कहा?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories