पहले यह फिल्म 14 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसे पोस्टपोन कर 29 अप्रैल 2022 कर दिया गया। लेकिन महामारी और पवन कल्याण के राजनीतिक कमिटमेंट्स के चलते यह टल गई। तय किया गया कि 28 मार्च 2025 को फिल्म आएगी, लेकिन कुछ पोर्शन शूट ना होने की वजह से यह डिले हो गई। मेकर्स ने 9 मई 2025 को इसे रिलीज करने का फैसला लिया, लेकिन एक बार फिर उन्हें डेट बदलनी पड़ी। अब इसकी रिलीज डेट 12 जून 2025 तय की गई है।