बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया। इस दौरान सोनम काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।
इस दौरान सोनम कपूर ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ग्रे पैंट सूट कैरी किया था। उन्होंने पैंट सूट के साथ ब्लैक कलर के शूज पेयर किए थे।
सोनम ने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बालों को ओपन कर रखा था। इस दौरान सोनम ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।
अब सोनम की यह फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं सोनम का लुक देखकर लोगों का कहना है कि उन्होंने अनिल का सूट पहन रखा है।
सोनम कपूर को आखिरी बार साल 2023 की आई फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। हालांकि, इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म नहीं की।
Anshika Shukla