बॉलीवुड ने खूब की जापानी फिल्मों की नक़ल, यकीन नहीं तो देख लें ये 8 मूवी!

Published : Aug 29, 2025, 01:16 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान यात्रा पर हैं। टोक्यो एयरपोर्ट पर गायत्री मंत्र और जय श्री राम के नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। वैसे जापान और भारत का गहरा कनेक्शन है। कई जापानी फ़िल्में बॉलीवुड में बनाई जा चुकी हैं। ये हैं ऐसी 8 हिंदी फ़िल्में…

PREV
18
1.कोशिश (1972)

संजीव कुमार और जया भादुड़ी स्टारर इस फिल्म का लेखन और निर्देशन गुलजार ने किया था। यह 1961 में रिलीज हुई जापानी फिल्म 'हैप्पीनेस ऑफ़ अस अलोन' से प्रेरित थी। 1977 में 'कोशिश' की रीमेक तमिल में Uyarndhavargal नाम से बनाई गई, जिसमें कमल हासन और सुजाता ने लीड रोल निभाया था।

इसे भी पढ़ें : Nagarjuna की 7 सबसे कमाऊ फिल्में, टॉप 3 में से 2 इसी साल हुईं रिलीज

28
2.शोले (1975)

डायरेक्टर रमेश सिप्पी की यह ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 1954 की जापानी फिल्म 'सेवन समुराय' से प्रेरित बताई जाती है। लेकिन कभी मेकर्स ने इस बात को स्वीकार नहीं किया। फिल्म में धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, अमजद खान, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और जया बच्चन जैसे कलाकार दिखाई दिए थे।

इसे भी पढ़ें : वो 7 एक्शन पैक्ड फिल्में, जिन्हें OTT पर देख वीकेंड बनाएं धमाकेदार

38
3.इनकार (1977)

राज एन. सिप्पी ने फिल्म को डायरेक्ट किया था। विनोद खन्ना, विद्या सिन्हा, अमजद खान और श्रीराम लागू जैसे कलाकार इसमें अहम् भूमिका में थे। यह फिल्म 1963 में रिलीज हुई जापानी फिल्म 'हाई एंड लो' की रीमेक थी, जो खुद भी 1959 में पब्लिश हुए ईडी मैकबिन के अमेरिकी उपन्यास 'किंग्स रुस्तम' पर बेस्ड थी।

48
4.चाइना गेट(1998)

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की इस फिल्म की कहानी 1954 की जापानी फिल्म 'सेवन समुराय' पर आधारित थी। फिल्म में ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, डैनी डेन्जोंगपा, अमरीश पुरी, कुलभूषण खरबंदा, टीनू आनंद, विजू खोटे, जगदीप, अंजन श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, समीर सोनी और ममता कुलकर्णी की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

58
5.बागबान (2003)

रवि चोपड़ा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और अमिताभ बच्चन, हेमा मालनी, अमन वर्मा, समीर सोनी, सलमान खान, महिमा चौधरी जैसे कलाकार इसमें दिखाई दिए थे। यह 1953 में रिलीज हुई जापानी फिल्म 'टोक्यो स्टोरी' से प्रेरित थी, जो खुद भी अमेरिकी फिल्म 'मेक वे फॉर टूमारो' की एडॉप्शन थी। इसी फिल्म पर 1983 में राजेश खन्ना और शबाना आजमी स्टारर 'अवतार' बनाई गई थी।

68
6.वुडस्टॉक विला (2008)

सिकंदर खेर, नेहा ओबेरॉय, अरबाज़ खान और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया था। फिल्म मोटे तौर पर साल 2000 में रिलीज हुई जापानी फिल्म 'Chaos' पर बेस्ड थी।

78
7.ऊट पटांग (2011)

श्रीकांत वी. वेलागलेटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विनय पाठक, माही गिल, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण रोल निभाए थे। यह मूवी 2005 में रिलीज हुई जापानी फिल्म 'अ स्ट्रेंजर ऑफ़ माइन' से प्रेरित थी।

88
8.तेज़ (2012)

अनिल कपूर, अजय देवगन, जायद खान, कंगना रनौत और समीरा रेड्डी ने इस फिल्म में महवपूर्ण किरदार अदा किए थे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अनऑफिशियली 1975 की जापानी फिल्म 'द बुलेट ट्रेन' की हिंदी एडॉप्शन थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories