- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Paid Preview Collection: महंगे टिकट, कई शो कैंसिल, फिर भी 'धुरंधर 2' बनी नं. 1
Dhurandhar 2 Paid Preview Collection: महंगे टिकट, कई शो कैंसिल, फिर भी 'धुरंधर 2' बनी नं. 1
Dhurandhar The Revenge Premiere Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर : द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन गई है। पेड प्रीव्यू में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए इस फिल्म ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। जानिए पेड प्रीव्यू पर धुरंधर 2 ने कितनी कमाई की..

'धुरंधर : रिवेंज' के पेड प्रीव्यू में ऐतिहासिक कमाई
Dhurandhar: The Revenge ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने भारत में पेड प्रीव्यू से करीब 44 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 50 करोड़ रुपए हो गया है। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्रीमियर कलेक्शन है। खास बात यह रही कि यह कमाई मुख्य रूप से हिंदी वर्जन से आई, जबकि साउथ की कई शोज तकनीकी कारणों से प्रभावित रहे।
'धुरंधर 2' हाई टिकट प्राइस के बावजूद हाउसफुल
भारत में लगभग 6000 स्क्रीन्स पर फिल्म के पेड प्रीव्यू के 9000 से ज्यादा शोज रखे गए थे।यह भी किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। फिल्म के औसत टिकट कीमत 400 से ज्यादा होने के बावजूद दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। कई शहरों में एडवांस बुकिंग पहले ही फुल हो चुकी थी, जिससे साफ है कि फिल्म के लिए क्रेज अपने चरम पर है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge Movie Review: पैसा वसूल या टाइम वेस्ट! कैसी है रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'?
तकनीकी दिक्कतों के बावजूद नहीं रुकी 'धुरंधर 2' की रफ्तार
फिल्म के हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन में कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण कई शोज पोस्टपोन या लेट हुए। इसके चलते कलेक्शन में कुछ करोड़ का नुकसान हुआ, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर सभी शोज समय पर होते, तो कलेक्शन और भी बड़ा हो सकता था।
टूटे पुराने रिकॉर्ड, ‘Stree 2’ और ‘OG’ 'धुरंधर 2' से पीछे
‘धुरंधर 2’ ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' के पेड प्रीव्यू को 340% के बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। 'स्त्री 2' ने पेड प्रीव्यू से 10 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, पवन कल्याण स्टारर 'They Call Him OG, जो पेड प्रीव्यू से 25 करोड़ रुपए की कमाई कर अब तक पहले पायदान पर थी, अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। 'धुरंधर :द रिवेंज' पेड प्रीव्यू में अब देश की सबसे कमाऊ फिल्म है।
यह भी पढ़ें : Ranveer Singh ने जब डेब्यू किया, तब सिर्फ 5 साल की थी यह हीरोइन, अब कर रही उनके साथ रोमांस
'धुरंधर' के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा प्रीमियर पर कूटे
'धुरंधर :द रिवेंज' का क्रेज कुछ ऐसा है कि इसने इसके पहले पार्ट के पहले दिन के कलेक्शन को प्रीमियर में ही पछाड़ दिया है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने पहले दिन भारत में 33 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म ने दुनियाभर में लाइफटाइम लगभग 1350 करोड़ रुपए कमाए थे। माना जा रहा है कि 'धुर्नाधर : द रिवेंज' का कलेक्शन पहले पार्ट से भी ज्यादा हो सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।