पूजा हेगड़े इन 4 फिल्मों से BO पर मचाएंगी गदर, पर 2025 में नहीं देखने मिलेगी एक भी मूवी

Published : Oct 14, 2025, 07:08 AM IST

पूजा हेगड़े बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। इस साल यानी 2025 में वे शाहिद कपूर के साथ फिल्म देवा में नजर आईं। ये मूवी फ्लॉप ही। वहीं, रजनीकांत की फिल्म कुली में भी उन्होंने डांस नंबर किया था। वहीं, उनकी कुछ फिल्में लाइनअप हैं। 

PREV
17
हिंदी-साउथ की फिल्मों में एक्टिव पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री की फिल्मों में एक्टिव हैं। हालांकि, उनकी बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत भी साउथ फिल्म से ही की थी। इस मौके पर पूजा की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

27
फिल्म जना नायगन

पूजा हेगड़े सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जना नायगन में नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है। ये मूवी 9 जनवरी 2026 में रिलीज होगी। डायरेक्टर एच विनोथ की इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि भी हैं।

ये भी पढ़ें... साउथ की हीरोइन पूजा हेगड़े जो बॉलीवुड में हुई महाफ्लॉप, ऐसा रहा Box Office रिकॉर्ड

37
फिल्म है जवानी तो इश्क होना है

है जवानी तो इश्क होना है एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें पूजा हेगड़े के साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इसमें मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर भी हैं। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। ये 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

47
फिल्म कांचना 4

डायरेक्टर राघव की कांचना फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म कांचना 4 में पूजा हेगडे़ नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म की अन्य स्टारकास्ट का नाम रिवील नहीं हुआ है। मूवी की शूटिंग अभी चल रही हैं। ये भी 2026 में ही रिलीज होगी।

57
दुलकर सलमान की मूवी में पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े साउथ हीरो दुलकर सलमान के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं। इस तेलुगु फिल्म का फिलहाल टाइटल तय नहीं है। मूवी की शूटिंग जारी है और ये 2026 में रिलीज होगी।

67
कौन सी फिल्म से किया पूजा हेगड़े ने डेब्यू

2012 में आई साउथ की फिल्म मुगामूडी से पूजा हेगड़े ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनके पहले हीरो जिवा थे। उनकी डेब्यू फिल्म सुपर-डुपर हिट रही और उन्हें दनादन साउथ फिल्में ऑफर हुई। साउथ की उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं।

77
ऋतिक रोशन संग पूजा हेगड़े की पहली हिंदी फिल्म

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजो दड़ो से पूजा हेगड़े से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उनके हीरो ऋतिक रोशन थे। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन कोई हिट नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें... पूजा हेगड़े के फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट है लंबी, देखें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories