Jolly LLB 3 Box Office Day 25: जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 24 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित ₹112.95 करोड़ की कमाई की। पेश है जॉली एलएलबी 3 का 25वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी।
सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को जॉली एलएलबी 3 की हिंदी में कुल 7.17% ऑक्यूपेंसी रही। वहीं इस फिल्म के 25वें दिन हिंदी (2डी) सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शो: 5.96% वहीं दोपहर के शो: 8.37% सीटें रिजर्व देखी गई।
26
अक्षय कुमार, अरशद वारसी के लीड वाली इस फ़िल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है और इसे स्टार स्टूडियोज़ और कांगड़ा टॉकीज़ ने प्रोड्यूस किया है। जॉली एलएलबी 3 में हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव ने लीड किरदार निभाए हैं।
अब तक, जॉली एलएलबी 3 ने अपने पच्चीसवें दिन भारत में लगभग 0.15 करोड़ की कमाई की है। इसका भारत में कुल कलेक्शन ₹ 113.1 Cr हो गया है। महज डेढ़ लाख की यह इनकम अक्षय की इमेज के अनुरूप नहीं है।
₹ 12.5 Cr की ओपनिंग देने वाली फिल्म ने पहले हफ्ते ₹ 74 Cr का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे सप्ताह ₹ 29 Cr तो तीसरे वीक 7.3 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म 25 वें दिन तक कुल कलेक्शन ( भारत में ) ₹ 113.1 Cr हो गई है।
56
जॉली एलएलबी सीरीज़ की शुरुआत 2013 में हुई थी जब अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और बमन ईरानी स्टारर जॉली एलएलबी रिलीज़ हुई। इस फ़िल्म ने बजट के मुकाबले तीन गुना से अधिक की कमाई की थी।
66
साल 2017 में रिलीज जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार लीड में थे और हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर, सौरभ शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। इस मूवी ने शानदार बिजनेस किया था। लागत से चार गुना ज्यादा की कमाई की थी। इसने कोर्टरूम ड्रामा को फ्रेंचाइजी के रूप में जॉली एलएलबी को स्थापित कर दिया।