Kalki 2898 AD Teaser Review: दिल दहलाते सीन, रोंगटे खड़े करता BGM, इतिहास रचेगी प्रभास की फिल्म?

Kalki 2898 AD Teaser Review: दिल दहलाते सीन, रोंगटे खड़े करता BGM, इतिहास रचेगी प्रभास की फिल्म?

Published : Jul 21, 2023, 08:27 PM IST

प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898AD’ का धमाकेदार टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया। नाग अश्विन के निर्देशन वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन की भी अहम भूमिका है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क.  दिल दहलाने वाले सीन...रोंगटे खड़े करने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक...और फिर प्रभास की धमाकेदार एंट्री....हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर नाग अश्विन की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898AD' के टीजर की, जो अब तक 'प्रोजेक्ट K' के नाम से जानी जा रही थी। फिल्म का टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया, जिसमें प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण की झलक भी साफ़ दिखाई दे रही है। टीजर में संदेश दिया गया है, "जब दुनिया में अंधेरा छा जाएगा, तब एक फोर्स का उदय होगा और अंत की शुरुआत होती है अब।"  इससे एक बात तो साफ़ समझ आती है कि फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के उस कल्कि अवतार से प्रेरित है, जो पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वे कलयुग में लेने वाले हैं। फिल्म का टीजर जबर्दस्त है और यह दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है। लोग टीजर पर रिएक्ट करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह इंडियन सिनेमा का इतिहास बदलने वाली फिल्म साबित होगी। फिल्म में प्रभास, दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन और कमल हासन की भी अहम भूमिका है। देखना यह है कि 12 जनवरी 2024 को रिलीज होने जा रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को लुभाने में किस हद तक सफल रहती है।

और पढ़ें…

15 CR में बनी फिल्म ने रचा कमाई का इतिहास, इतने करोड़ बटोरे कि यहां की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई

इन 5 तेलुगु फिल्मों का सब कर रहे इंतज़ार, पहले नंबर पर 'पुष्पा 2' नहीं

50 की उम्र पार कर पापा बने ये 8 एक्टर, 2 अपने बड़े बेटे को खो चुके

03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
04:04Shahrukh Khan Birthday: 60 साल के किंग खान...आधी रात से घर के बाहर फैंस कर रहे बर्थ-डे विश
04:29Salman Khan ने बच्ची को लगाया गले और... ISRL सीजन 2 की लॉन्चिंग पर जमकर की मस्ती
05:57Sardaar Ji 3 : Diljit Dosanjh की Film में Pak Actress Hania Amir पर बवाल, लग सकता Ban
02:26Karisma Kapoor Ex Husband Dies : Polo खेलते समय हुआ Sunjay Kapoor का निधन । Heart Attack
01:2251 की उम्र में ऐसा जलवा, Malaika Arora के White Look ने उड़ाए होश
Read more